फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Rainfall in many districts including Bhopal Chhatarpur was hottest city storm and rain alert

MP Weather: भोपाल समेत कई जिलों में हुई बारिश, छतरपुर रहा सबसे गर्म शहर, प्रदेश भर में आंधी-बारिश का अलर्ट

Mon, 03 Jun 2024 10:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 03 Jun 2024 10:01 PM IST
सार

MP Weather: सोमवार को राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई। वहीं, छतरपुर 45.8 डिग्री तापमान के साथ सबसे ज्यादा गर्म रहा।

विज्ञापन
MP Weather Rainfall in many districts including Bhopal Chhatarpur was hottest city storm and rain alert
एमपी में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी के बीच लोगों को राहत मिली है। प्री-मानसून के चलते प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत कई शहरों में दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई है। वहीं, छतरपुर के बिजावर और निवाड़ी का पृथ्वीपुर सबसे गर्म रहा। बिजावर में तापमान 45.8 और निवाड़ी में 45.5 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन


मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि केरल में एक दिन पहले दस्तक देने के बाद मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। इससे प्रदेश में समय पर पहुंचने का अनुमान है। वर्तमान में साइक्लोनिक सकुर्लेशन, ट्रफ लाइन और वेस्टर्न डिस्टरवेंस की वजह से आंधी, बारिश का दौर बन रहा है। यह अगले कुछ दिन तक जारी रहेगा। मंगलवार को आंधी और गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के बड़े शहरों का तापमान

  • भोपाल- 42.5

  • इंदौर- 39.3

  • जबलपुर- 42.1

  • ग्वालियर- 44.0

  • उज्जैन- 42.5    

चार और पांच जून को आंधी, गरज-चमक का येलो अलर्ट
आईएमडी भोपाल अगले दो दिन का मौसम का अलर्ट जारी किया है, जिसमें चार और पांच जून को प्रदेश के कुछ शहरों में आंधी गरज चमक की संभावना जताई। इसमें भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, श्योपुरकलां, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, सागर, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, छतरपुर, दमोह, पन्ना, मैहर, कटनी, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर। पांच जून को श्योपुरकलां, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर और खरगोन।

विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यप्रदेश की सबसे गर्म 10 शहर

  • बिजावर- 45.8

  • पृथ्वीपुर- 45.5

  • खजुराहो- 45.0

  • शिवपुरी- 44.0

  • नौगांव- 44.0

  • दमोह- 43.6

  • सागर- 43.6

  • ग्वालियर- 43.5

  • रीवा- 43.4 

  • गुना- 43.2

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed