फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP weather: Rainfall in 10 districts of Madhya Pradesh, more than 1 inch of water fell in Mandal-Seoni in 9 ho

Mp weather: मध्य प्रदेश के 10 जिलों में हुई बारिश, मंडल-सिवनी में 9 घंटे में 1 इंच से ज्यादा गिरा पानी

Fri, 08 Aug 2025 09:07 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 08 Aug 2025 09:07 PM IST
सार

प्रदेश के करीब 10 जिलों में बारिश हुई। मंडल और सिवनी जिले में 9 घंटे के भीतर 1 इंच से ज्यादा और नौगांव में आधा इंच से ज्यादा बारिश दर्ज हुई। जबकि बैतूल, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, जबलपुर, खजुराहो, रीवा, सतना, टीकमगढ़ में भी बारिश हुई।

विज्ञापन
MP weather: Rainfall in 10 districts of Madhya Pradesh, more than 1 inch of water fell in Mandal-Seoni in 9 ho
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में 1 सप्ताह से भारी बारिश से राहत मिली हुई थी। शुक्रवार को एक बार फिर से तेज बारिश का दौर रहा। प्रदेश के करीब 10 जिलों में बारिश हुई। मंडल और सिवनी जिले में 9 घंटे के भीतर 1 इंच से ज्यादा और नौगांव में आधा इंच से ज्यादा बारिश दर्ज हुई। जबकि बैतूल, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, जबलपुर, खजुराहो, रीवा, सतना, टीकमगढ़ में भी बारिश हुई। बारिश के चलते प्रदेश के कई जिलों के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट देखी गई। मौसम विभाग ने कल भी कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबकि रविवार को प्रदेश के अधिकतर जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन



मौसम विभाग का बारिश के लिए अलर्ट 
मौसम विभाग के अनुसार छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, अशोकनगर, शिवपुरी, बैतूल में बिजली के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही गुना, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी,ओरछा, रीवा, सतना, मैहर, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर,अमरकंटक, डिंडोरी, नीमच में हल्की बारिश होने की संभावना है।  रात्रि में मंदसौर, उज्जैन, शाजापुर, रतलाम, राजगढ़, आगर, पन्ना, छतरपुर, सागर, दमोह, कटनी, उमरिया, मंडला, शहडोल, जबलपुर, नरसिंहपुर, विदिशा, खंडवा,ओंकारेश्वर, खरगोन, बुरहानपुर में भी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-रक्षाबंधन पर प्रदेश भर की महिला अतिथि विद्वानों ने सीएम को भेजी राखी, लिखा- भैया राखी की लाज बचाना
विज्ञापन
विज्ञापन


आगले सप्ताह तेज बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार 10 अगस्त से तेज बारिश का दौर शुरू होगा, जो आखिरी तक चलता रहेगा। ऐसे में बारिश का कोटा अगस्त में ही पूरा हो जाएगा। हालांकि, अब तक ग्वालियर समेत 9 जिलों में कोटा पूरा हो चुका है, लेकिन इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों की तस्वीर बेहतर नहीं है। पूर्वी हिस्से यानी, जबलपुर, सागर, शहडोल,रीवा संभाग में औसत से 41% और पश्चिमी हिस्से यानी, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग में 33% बारिश अधिक हुई है।

यह भी पढ़ें-भोपाल में 12 अगस्त से मनाएंगे जश्ने आजादी पखवाड़ा, आजादी में भाग लेने वाले मुस्लिम शहीदों पर होगी चर्चा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed