फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Prithvipur was hottest rain with storm in many districts 2 died due to lightning in Shahdol

MP Weather: पृथ्वीपुर रहा सबसे गर्म, कई जिलों में तूफान के साथ बारिश, शहडोल में आकाशीय बिजली गिरने से 2 की मौत

Mon, 20 May 2024 09:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 20 May 2024 09:35 PM IST
सार

MP Weather News: मध्यप्रदेश में तेज गर्मी का दौर जारी है। सोमवार को निवाड़ी जिले का पृथ्वीपुर सबसे गर्म रहा। वहीं, प्रदेश के कई जिलों में तूफान के साथ बारिश भी हुई। शहडोल में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन
MP Weather Prithvipur was hottest rain with storm in many districts 2 died due to lightning in Shahdol
मध्यप्रदेश मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में सोमवार को जहां कई जिलों में लोग गर्मी से परेशान रहे। वहीं, कई जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। जबकि शहडोल-सोहगपुर थाना अंतर्गत ग्राम मैका में अकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। निवाड़ी जिले का पृथ्वीपुर सबसे गर्म रहा। यहां पारा 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद नौगांव (छतरपुर), रतलाम और दतिया भी काफी गर्म रहा। यहां पारा 45.5 डिग्री रहा। वहीं, खजुराहो में पारा 44.8 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन


शहडोल-सोहगपुर थाना अंतर्गत ग्राम मैका में अकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। ग्राम मैकी निवासी शंखी चौधरी पति राम चरण चौधरी 50 वर्ष अपने नाती आयुष 11 वर्ष के साथ सोमवार सुबह ग्राम मैका तेंदुपत्ता तोड़ने गई थी। उक्त स्थान पर गांव के अन्य लोग भी मौजूद थे। इस बीच सुबह जब बादल गर्जना के साथ बारिश होने लगी तो बाकी लोग अपने अपने घर लौट गए। जबकि महिला अपने नाती को लेकर वहीं समीप स्थित लिपटिस पेड़ के पास छुप गई। तभी तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


कम हुआ दतिया का तापमान
इस समय प्रदेश के ज्यादातर जिलों में 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान दर्ज किया जा रहा है। इधर, सोमवार को दतिया में तापमान पहले से कुछ कम हुआ है। यहां अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि रविवार को दतिया में 47.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। वहीं, राजगढ़ में पारा 45 डिग्री रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के मुख्य शहरों का अधिकतम तापमान

  • भोपाल- 41.8 डिग्री

  • जबलपुर- 41.2 डिग्री

  • इंदौर - 43.1 डिग्री

  • उज्जैन- 44 डिग्री

  • ग्वालियर- 44.7 डिग्री 

  • खजुराहो- 44.8 डिग्री

प्रदेश के इन जिलों में हुई बारिश
इधर, भीषण गर्मी के बीच इंदौर, सागर, रीवा, शहडोल और बैतूल समेत कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश भी हुई है। सागर जिले के बीना में शाम को हल्की बारिश हुई। वहीं, खुरई में करीब 20 मिनट तक तेज बारिश होने से लोगों को गर्मी में राहत मिली।


मौसम विभाग का 24 घंटे का अनुमान
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के पूर्वा अनुमान जारी किया है। अशोकनगर, बैतूल, दमोह, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, पन्ना और सतना के चित्रकूट में मध्यम आंधी भी चल सकती है। वहीं, हल्की बारिश भी होने की भी संभावना है। शिवपुरी में आकाशीय बिजली गिरने के साथ हल्की गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। गुना, सागर, मैहर, कटनी, जबलपुर, मंडला, दक्षिण नरसिंहपुर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, छतरपुर, दक्षिण हरदा, श्योपुरकलां, उमरिया, शहडोल, डिंडोरी, धार, इंदौर, उज्जैन, नीमच, रतलाम जिलों में मौसम बदल सकता है।

तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, 21 मई को ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, टीकमगढ़, निवाड़ी और छतरपुर में लू का ऑरेंज अलर्ट है। पन्ना, सतना, रीवा, सिंगरौली, अनूपपुर, श्योपुरकलां, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर में भी लू चलेगी।


वहीं, 22 मई को ग्वालियर, मुरैना, भिंड, निवाड़ी, राजगढ़, छतरपुर, पन्ना में तेज गर्म हवाएं चलेगी। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, भोपाल, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, श्योपुरकलां, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सीहोर, सतना, रीवा, सिंगरौली और अनूपपुर में भी लू चलेगी। जबकि 23 मई राजगढ़, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, छतरपुर और पन्ना में भीषण लू का अलर्ट है। नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, सीहोर, रायसेन, भोपाल, विदिशा, अशोकनगर, गुना, शिवपुरी, श्योपुरकलां, टीकमगढ़, सतना, रीवा, सिंगरौली और अनूपपुर में लू चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed