फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather: Monsoon will reach Madhya Pradesh two days before time, chances of better than normal rainfall.

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में समय से दो दिन पहले पहुंचेगा मानसून, सामान्य से बेहतर बारिश होने की संभावना

Sat, 01 Jun 2024 01:45 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 01 Jun 2024 01:45 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच शनिवार को राजधानी भोपाल में बदल छाए हैं। इससे तापमान में कुछ गिरावट आई है। मौसम विभाग का कहना है कि मध्य प्रदेश में मानसून दो दिन पहले पहुंच जाएगा।  

विज्ञापन
MP Weather: Monsoon will reach Madhya Pradesh two days before time, chances of better than normal rainfall.
मप्र में मानसून की आमद इस बार थोड़ा जल्दी हो सकती है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नौतपा के आठवें दिन शनिवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। यहां तापमान में गिरावट देखी जा रही है। दोपहर एक बजे के करीब भोपाल का तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि एक दिन पहले इसी समय 42 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया था। आसमान में बादल छाए हुए हैं, जिससे लोगों को आने-जाने में ज्यादा परेशानी नहीं आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून के मध्य प्रदेश में 15 जून तक पहुंचने की संभावना है, जो राज्य में अपने सामान्य आगमन से दो दिन पहले है।
विज्ञापन


केरल और पूर्वोत्तर में मानसून का एक साथ आना काफी दुर्लभ
आईएमडी भोपाल के मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गुरुवार को केरल और पूर्वोत्तर क्षेत्र में समय से पहले दस्तक दे दिया। केरल और पूर्वोत्तर में मानसून का एक साथ आना काफी दुर्लभ है और इससे पहले चार मौकों पर ऐसा हुआ है 2017, 1997, 1995 और 1991 में इस तरह मानसून आया था।
विज्ञापन


प्रदेश में सामान्य से अधिक बरसेगा मानसून
गौरतलब है कि पिछले साल मध्य प्रदेश में मानसून ने 25 जून को दस्तक दे दी थी। वहीं मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार 15 जून के आसपास मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री हो जाएगी। हालांकि इस बीच प्री मानसून की भी कुछ बारिश होने की संभावना बनी हुई है। साथ ही मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मध्य प्रदेश में इस बार सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश में औसत बारिश 949 मिमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


केरल में समय से पहले मानसून ने दे दी है दस्तक
मौसम वैज्ञानिक डॉ.वेद प्रकाश ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल में समय से पहले दस्तक दे दी है। उन्होंने कहा कि अगर प्रगति सामान्य रही तो मानसून 17 जून से एक या दो दिन पहले दक्षिण मध्य प्रदेश में पहुंच सकता है। इससे पहले 2022 में मानसून अपने सामान्य समय से एक दिन पहले 16 जून को मध्य राज्य में पहुंचा था और 21 जून तक राज्य के 80 प्रतिशत हिस्से को कवर कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed