फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP weather: In the new year, severe cold in the state, fog in many districts since morning, sunshine during th

Mp weather:नए साल में प्रदेश में कड़ाके की ठंड, कई जिलों में सुबह से छाया कोहरा, दिन में खिली धूप,चलेगी शीतलहर

Wed, 01 Jan 2025 08:19 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 01 Jan 2025 08:19 PM IST
सार

साल के पहले दिन मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड देखने को मिली। प्रदेश की ज्यादातर हिस्सों में सुबह से कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार जनवरी माह में 22 दिन शीतलहर चलेगी।

विज्ञापन
MP weather: In the new year, severe cold in the state, fog in many districts since morning, sunshine during th
भोपाल का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए साल के पहले दिन मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड देखने को मिली। प्रदेश की ज्यादातर हिस्सों में सुबह से कोहरा छाया रहा हालांकि दोपहर में धूप खिली रही, लेकिन ठंडी हवाओं के करण दिन में भी ठिठुरन रही। भोपाल, उज्जैन और शाजापुर में इतना घना कोहरा रहा कि 50 मीटर बाद कुछ नहीं दिखा। भोपाल में सुबह 9 बजे के बाद धूप निकाली। सागर, बालाघाट के मलाजखंड और दमोह में 200 से 500 मीटर तक विजिबिलिटी रही। वहीं, नर्मदापुरम, इंदौर, रायसेन में 500 से 1000 मीटर और ग्वालियर, राजगढ़, शिवपुरी, जबलपुर में 1-2 किमी की विजिबिलिटी रही। 
विज्ञापन


प्रदेश में सबसे ठंडा रहा छतरपुर
मंगलवार-बुधवार रात छतरपुर सबसे ठंडा रहा यहां पारा 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुना में 6.5 डिग्री, सागर में 6.7 डिग्री, राजगढ़ में 7.6 डिग्री, मंडला में 7.7 डिग्री, टीकमगढ़ में 7.9 डिग्री, मलाजखंड में 8 डिग्री, रतलाम-रायसेन में 8.3 डिग्री, उमरिया में 8.5 डिग्री, नरसिंहपुर में 9 डिग्री, खजुराहो-सतना में 9.4 डिग्री दर्ज किया गया। बाकी शहरों में भी पारे में गिरावट देखने को मिली। राजधानी भोपाल में पारा 8.4 डिग्री, जबलपुर में 9 डिग्री, ग्वालियर में 9.9 डिग्री, उज्जैन में 11.8 डिग्री और इंदौर में 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन



जनवरी में 22 दिन चलेगी शीतलहर 
मौसम विभाग के अनुसार जनवरी में 20 से 22 दिन तक शीतलहर चल सकती है। उत्तरी हिस्से यानी, ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग के जिलों में कोल्ड-डे की स्थिति बनेगी। शुरुआती 3 दिन प्रदेश के आधे हिस्से में कोहरा रहेगा। कुछ जिलों में शीतलहर भी चलेगी। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की एक्टिविटी के चलते दिसंबर के आखिरी दिनों में बारिश और ओले का दौर रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि नवंबर-दिसंबर में रिकॉर्ड तोड़ने वाली ठंड जनवरी में भी जमकर दिखाएगी। प्रदेश में बारिश का दौर खत्म होते ही ठंड का असर बढ़ गया। ऐसा मौसम जनवरी में पूरे महीने ही बना रहेगा। इससे पहले साल 2024 की आखिरी रात भी ठंडी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



अगले 2 दिन ऐसा रहेगा प्रदेश का मौसम
2 जनवरी: ग्वालियर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, शिवपुरी, दतिया, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, सीहोर, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, जबलपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में हल्के से मध्यम कोहरा रहेगा। वहीं, नीमच, मंदसौर, जबलपुर, पन्ना और रीवा में शीतलहर चलेगी।

3 जनवरी: नीमच, मंदसौर, ग्वालियर, श्योपुर, शिवपुरी, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना और रीवा में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed