फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   BJP lays siege to Congress office: Police deploy water cannons; supporters of both parties come face-to-face,

कांग्रेस दफ्तर पर भाजपा का घेराव: पुलिस ने चलाई वाटर कैनन, दोनों दलों के समर्थक हुए आमने-सामने, चौराहे पर तनाव

Mon, 26 Oct 2026 05:29 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Mon, 26 Oct 2026 05:29 PM IST
सार

भोपाल में खरगे की प्रधानमंत्री मोदी के पिता पर टिप्पणी के विरोध में भाजपा ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन चलाई। विधायक रामेश्वर शर्मा और भगवानदास सबनानी बैरिकेड पर चढ़ गए, जबकि कांग्रेस कार्यकर्ता लाठियां लेकर पहले से तैनात थे। शिवाजी नगर चौराहे पर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के आमने-सामने आने से तनाव की स्थिति बन गई।

विज्ञापन
BJP lays siege to Congress office: Police deploy water cannons; supporters of both parties come face-to-face,
बीजेपी का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर की गई टिप्पणी के विरोध में सोमवार को भाजपा ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड पार करने की कोशिश की। विधायक रामेश्वर शर्मा और भगवानदास सबनानी बैरिकेड पर चढ़ गए। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ता भी कार्यालय के बाहर लाठियां और फूल लेकर तैनात रहे। रेडक्रॉस अस्पताल के सामने शिवाजी नगर चौराहे पर दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। इससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे, जबकि पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने की कोशिश की।
विज्ञापन


भाजपा के बड़े नेता प्रदर्शन में शामिल
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य, विधायक भगवानदास सबनानी, रामेश्वर शर्मा, महापौर मालती राय और पार्टी के शहर अध्यक्ष रविंद्र यति समेत कई नेता प्रदर्शन में शामिल हुए। भाजपा कार्यकर्ता रेडक्रॉस अस्पताल के सामने जुटे और वहां से पैदल मार्च करते हुए कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़े। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने खरगे की टिप्पणी को राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ बताते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कांग्रेस पर अराजकता का आरोप लगाया, जबकि विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस गुंडों का गिरोह बन गई है।
विज्ञापन


 लाठियां लेकर पहले से तैनात थे युवा कांग्रेस कार्यकर्ता
भाजपा के घेराव से पहले ही प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता लाठियां लेकर पहुंच गए थे। भोपाल युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अंकित दुबे ने आरोप लगाया कि भाजपा किसी भी मुद्दे पर कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर हंगामा करने की कोशिश करती है। उन्होंने पिछली बार कांग्रेस कार्यालय के बाहर पोस्टर फाड़े जाने का भी जिक्र किया। उन्होने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता शांति से आएंगे तो उन्हें गुलाब देकर स्वागत किया जाएगा, लेकिन अराजकता फैलाने की कोशिश की गई तो लाठियों से जवाब दिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान बैरिकेड के दोनों ओर से नारेबाजी होती रही। दरअसल विवाद की शुरुआत रविवार को पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के भाषण के दौरान हुई टिप्पणी से हुई। एक व्यक्ति की टिप्पणी के जवाब में खरगे ने कहा था, मोदी का बाप भी जाएगा। इसके बाद भाजपा नेताओं ने बयान की आलोचना करते हुए इसे प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता के प्रति अमर्यादित टिप्पणी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-एमपी: दिन में गर्मी, रात में ठंड और अब भारी बारिश की चेतावनी, करवा चौथ पर चांद दिखेगा या बादल डालेंगे अड़चन?


रविंद्र यति की चुनौती, रामेश्वर शर्मा का कांग्रेस पर हमला
भाजपा के भोपाल शहर अध्यक्ष रविंद्र यति ने खरगे को चुनौती देते हुए कहा कि उनमें दम है तो भाजपा के किसी पार्षद को हटाकर दिखाएं। वहीं, विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की भाषा पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें अपने पद और संसदीय परंपराओं का ध्यान रखना चाहिए। खरगे की टिप्पणी से शुरू हुआ राजनीतिक विवाद भोपाल में भाजपा और कांग्रेस के आमने-सामने आने तक पहुंच गया। कांग्रेस कार्यालय के बाहर बैरिकेडिंग, नारेबाजी और वाटर कैनन के इस्तेमाल के बीच प्रदर्शन ने तनावपूर्ण रूप ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed