फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP weather: Rain will continue in MP today as well, red, orange-yellow alert in 53 districts, weather will rem

Mp weather: MP में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर,53 जिलों में रेड,ऑरेंज-यलो अलर्ट,अगले 4 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

Sun, 27 Jul 2025 07:51 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 27 Jul 2025 07:51 AM IST
सार

रविवार को पहली बार 53 जिलों में अति भारी और भारी बारिश का रेड, ऑरेंज-यलो अलर्ट है।भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के सभी जिलों में तेज बारिश होगी।

विज्ञापन
MP weather: Rain will continue in MP today as well, red, orange-yellow alert in 53 districts, weather will rem
भोपाल की बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने से लगातार पानी गिर रहा है। कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। नर्मदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। रविवार को पहली बार 53 जिलों में अति भारी और भारी बारिश का रेड, ऑरेंज-यलो अलर्ट है। इंदौर-उज्जैन दोनों संभाग के सभी 15 जिलों में पहली बार एक साथ रेड और ऑरेंज अलर्ट है। भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के सभी जिलों में तेज बारिश होगी। वहीं, चंबल के 2 जिले- मुरैना और भिंड में हल्की बारिश होगी। भारी बारिश की चेतावनी नहीं है। शनिवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत 35 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का दौर रहा। 
विज्ञापन

विज्ञापन


आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
भारी बारिश का रेड अलर्ट: उज्जैन, रतलाम, राजगढ़, शाजापुर और सीहोर। अगले 24 घंटे में यहां 8 इंच से ज्यादा पानी गिर सकता है।
अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: इंदौर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, झाबुआ, धार, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, छतरपुर, दमोह, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और श्योपुर। इन जिलों में अगले 24 घंटे में साढ़े 8 इंच तक पानी गिर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारी बारिश का यलो अलर्ट: भोपाल, ग्वालियर, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, जबलपुर, कटनी, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी और अनूपपुर। यहां 24 घंटे में साढ़े 4 इंच तक बारिश हो सकती है।
हल्की बारिश का अलर्ट: बाकी बचे जिलों में भी हल्की बारिश और गरज-चमक का अलर्ट है।



अगले 4 दिन रहेगा असर
मौसम विभाग के अनुसार, लो प्रेशर एरिया, दो मानसून ट्रफ और दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से मध्यप्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम बना है। जिसका असर अगले 4 दिन और रहेगा यानी जुलाई की विदाई तेज बारिश के साथ होगी। वहीं, अगस्त की शुरुआत में भी बारिश का दौर जारी रहेगा।


यह भी पढ़ें-भोपाल में लगातार बारिश से सड़कों में डेढ़ फीट भरा पानी, लोग हुए परेशान, बड़ा तालाब का बढ़ा लेवल

कई बांधों के गेट खोले गए
शनिवार को प्रदेश में भारी बारिश का दौर बना रहा। इस वजह से उमरिया के जोहिला डैम, रायसेन में बारना बांध, शिवपुरी के अटल सागर बांध, छतरपुर में बान सुजारा डैम, बैतूल में सतपुड़ा डैम और नर्मदापुरम में तवा डैम के गेट खोल दिए गए। भोपाल में शनिवार रात से ही रुक-रुककर कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश जारी रही। 

यह भी पढ़ें-सीएम डॉ. यादव बोले- कारगिल विजय दिवस, देशवासियों के लिए है गौरव का उत्सव


मध्य प्रदेश में औसत 23.7 इंच बारिश दर्ज
मध्यप्रदेश में इस मानसूनी सीजन में औसत 23.7 इंच बारिश हो चुकी है जबकि अब तक 15.6 इंच बारिश होनी थी। इस हिसाब से करीब 8 इंच बारिश ज्यादा हो चुकी है, जो 50% अधिक है। निवाड़ी, टीकमगढ़, ग्वालियर और श्योपुर में तो कोटा पूरा हो चुका है। इन जिलों में सामान्य से 28% तक ज्यादा पानी गिर चुका है। दूसरी ओर, इंदौर और उज्जैन संभाग सबसे पीछे हैं। इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, बुरहानपुर में 10 इंच से भी कम पानी गिरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed