फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather: Rainfall in more than 18 districts of MP, more than 1 inch of water fell in Ratlam, alert for next

MP Weather: MP के 18 से ज्यादा जिलों में हुई बारिश,रतलाम में 1 इंच से ज्यादा गिरा पानी,अगले 2 दिन के लिए अलर्ट

Sun, 31 Aug 2025 07:28 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 31 Aug 2025 07:28 PM IST
सार

रविवार को 18 से अधिक जिलों में पानी गिरा। रतलाम में सबसे ज्यादा 1 इंच से ज्यादा पानी गिरा वहीं गुना में पौन इंच और पचमढ़ी में आधा इंच बारिश हुई। भोपाल, इंदौर, शाजापुर, उज्जैन, छतरपुर, दतिया, मुरैना, रायसेन, विदिशा, सीहोर, बैतूल, गुना, पचमढ़ी, रतलाम, छिंदवाड़ा, सतना, सीधी में भी बारिश का दौर जारी रहा।

विज्ञापन
MP Weather: Rainfall in more than 18 districts of MP, more than 1 inch of water fell in Ratlam, alert for next
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने की वजह से लगातार भारी बारिश का दौर चल रहा है। रविवार को बारिश का दौर जारी रहा। 18 से अधिक जिलों में पानी गिरा। रतलाम में सबसे ज्यादा 1 इंच से ज्यादा पानी गिरा वहीं गुना में पौन इंच और पचमढ़ी में आधा इंच बारिश हुई। भोपाल, इंदौर, शाजापुर, उज्जैन, छतरपुर, दतिया, मुरैना, रायसेन, विदिशा, सीहोर, बैतूल, गुना, पचमढ़ी, रतलाम, छिंदवाड़ा, सतना, सीधी में भी बारिश का दौर जारी रहा। मौसम विभाग ने अगले दो दिन के तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन



मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार भिंड, दतिया, निवाड़ी, नीमच में बिजली चमकने के साथ भारी बारिश होने की संभावना है, साथ ही श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, आगर मालवा, शाजापुर, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, रायसेन में मध्यम गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। विदिशा, भोपाल, सीहोर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, अनूपपुर, शहडोल, टीकमगढ़ के साथ-साथ सागर, दमोह, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, कटनी, उमरिया, जबलपुर, मंडला में बिजली गिरने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। 
विज्ञापन


मध्यप्रदेश में दो स्ट्रॉन्ग सिस्टम
मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि  मध्यप्रदेश के बीचोंबीच से एक मानसून टर्फ गुजर रही है। वहीं, साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) की एक्टिविटी भी है। इस वजह से शनिवार को इंदौर समेत कई जिलों में तेज बारिश का दौर बना रहा। रविवार को भी सिस्टम का असर देखने को मिलेगा इसलिए कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-प्रदेश में स्ट्रांग सिस्टम का असर,इंदौर में 9 घंटे के भीतर 3 इंच से ज्यादा गिरा पानी, आगे भी अलर्ट

अब तक 36.8 इंच बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, एमपी में अब तक 36.8 इंच बारिश हो चुकी है। 0.20 इंच पानी गिरते ही इस बार का कोटा फुल हो जाएगा। पिछले मानसूनी सीजन में औसत 44 इंच बारिश हुई थी। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। इस हिसाब से कोटे की 99 प्रतिशत तक बारिश हो चुकी है।


यह भी पढ़ें-खाद्य सुरक्षा विभाग ने बेकरी और खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापा मारा, 29 किलो मावा और 11 किलो पनीर जब्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed