फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP weather: Heavy rain alert in 15 districts of Madhya Pradesh today, water may fall up to 4.5 inches in 24 ho

Mp weather: मध्य प्रदेश के 15 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, 24 घंटे में साढ़े 4 इंच तक गिर सकता है पानी

Wed, 23 Jul 2025 07:42 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 23 Jul 2025 07:42 AM IST
सार

एमपी में बुधवार को 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार जबलपुर, श्योपुर, मुरैना, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सागर, दमोह, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर में भारी बारिश होगी। यहां अगले 24 घंटे में साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है।

विज्ञापन
MP weather: Heavy rain alert in 15 districts of Madhya Pradesh today, water may fall up to 4.5 inches in 24 ho
भोपाल की बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में एक बार फिर बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो गया है। बुधवार को जबलपुर समेत 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, जिन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है, उनमें जबलपुर, श्योपुर, मुरैना, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सागर, दमोह, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर शामिल हैं। यहां अगले 24 घंटे में साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है। अन्य जिलों में गरज-चमक, आंधी और हल्की बारिश का दौर रहेगा। मंगलवार को भोपाल, इंदौर, टीकमगढ़ समेत 10 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश का दौर चला।
विज्ञापन


इसलिए शुरू हुआ बारिश का दौर
मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि मध्यप्रदेश में फिलहाल मानसून ट्रफ और दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव हैं। इस वजह से प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हुआ है। अगले चार दिन तक कहीं भारी तो कहीं अति भारी बारिश का अलर्ट है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-किशोरों की मानसिक सेहत के लिए नए प्रशिक्षण मॉड्यूल लॉन्च,डिप्टी CM बोले-मानसिक स्वास्थ्य के समाधान संभव
विज्ञापन
विज्ञापन



रात में कई जिलों में बारिश हुई
प्रदेश में मंगलवार को भोपाल में दिनभर धूप खिली रही, लेकिन शाम 4 बजे के बाद मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। इससे पूरा शहर तरबतर हो गया। टीकमगढ़, नर्मदापुरम, सागर, इंदौर, छिंदवाड़ा, दमोह, उज्जैन, हरदा, शाजापुर में भी बारिश का दौर चला। रात में भी कई जिलों में बारिश हुई।

यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में फिर शुरू हुआ बारिश का दौर, 10 जिलों में गिरा पानी, अगले दो दिन तेज बारिश का अलर्ट


अब तक औसतन 21 इंच हुई बारिश
मध्यप्रदेश में इस मानसूनी सीजन में औसत 21 इंच बारिश हो चुकी है जबकि अब तक 13.7 इंच बारिश होनी थी। इस हिसाब से 7.3 इंच बारिश ज्यादा हो चुकी है, जो 53% अधिक है। 3 जिले- निवाड़ी, टीकमगढ़ और श्योपुर में तो कोटा पूरा हो चुका है। इन जिलों में सामान्य से 15 फीसदी तक ज्यादा पानी गिर चुका है। ग्वालियर समेत 5 जिलों में भी बेहतर स्थिति है। यहां 80 से 95 फीसदी तक बारिश हो चुकी है।
जबकि  इंदौर और उज्जैन संभाग सबसे पीछे हैं। इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, बुरहानपुर और आगर-मालवा में 10 इंच से भी कम पानी गिरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed