{"_id":"675e699c1b638e70870de5e2","slug":"mp-weather-for-the-first-time-mercury-reached-1-degree-in-pachmarhi-state-in-the-grip-of-cold-wave-cold-wa-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mp Weather: पहली बार पचमढ़ी का 1 डिग्री पर पहुंचा पारा, शीतलहर की चपेट में प्रदेश आज 36 जिलों में अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mp Weather: पहली बार पचमढ़ी का 1 डिग्री पर पहुंचा पारा, शीतलहर की चपेट में प्रदेश आज 36 जिलों में अलर्ट जारी
Sun, 15 Dec 2024 08:44 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Sun, 15 Dec 2024 08:44 PM IST
सार
प्रदेश में पहली बार इस सीजन में पचमढ़ी का न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश शीतलहर की चपेट में आ गया है अगले 2 दिन और कड़ाके की ठंड पड़ेगी। 17-18 दिसंबर से ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है। दिन में पचमढ़ी से भोपाल ठंडा रहा।
विज्ञापन
भोपाल का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश में आ रही बर्फीली हवाओं से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश में पहली बार इस सीजन में पचमढ़ी का न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले शहडोल जिले का तापमान 1.5 डिग्री दर्ज किया गया था। मध्य प्रदेश शीतलहर की चपेट में आ गया है अगले 2 दिन और कड़ाके की ठंड पड़ेगी। 17-18 दिसंबर से ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है। इधर राजधानी भोपाल का न्यूनतम तापमान 4.2 दर्ज किया गया इसी प्रकार उमरिया का 2.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। रविवार को राजधानी भोपाल समेत ज्यादातर जिलों शीत लहर का चली हालांकि दिन भर धूप खिली रही।
दिन में पचमढ़ी से ठंडा रहा भोपाल
रविवार को दिन में पचमढ़ी से ठंडा भोपाल और ग्वालियर रहा। बड़े शहरों में भोपाल-ग्वालियर में दिन का पारा 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। इंदौर में 26.7 डिग्री, उज्जैन में 27.5 डिग्री और जबलपुर में 24.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं सीधी-मलाजखंड में टेम्प्रेचर 22.6 डिग्री रहा। नरसिंहपुर में 23 डिग्री, रायसेन में 23.6 डिग्री, पचमढ़ी में 24.7 डिग्री, दमोह-खजुराहो में 24.8 डिग्री और उमरिया में 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आज इन जिलों में कड़ाके की ठंड का अलर्ट
शाजापुर, सीहोर, विदिशा, रायसेन, जबलपुर और शहडोल में ऑरेंज अलर्ट है। जबलपुर और शहडोल में शीतलहर चलेगी, जबकि बाकी जिलों में बर्फ तक जम सकती है। मंदसौर, रतलाम, बड़वानी, देवास, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, दमोह, कटनी, उमरिया, सिवनी, मंडला, अनूपपुर, सिंगरौली में शीतलहर चल सकती है।
विज्ञापन
इंदौर, सीधी, नरसिंहपुर, राजगढ़, बैतूल, धार, उज्जैन, राजगढ़ में कोल्ड डे का अलर्ट है।नीमच में सर्द हवा चलने के साथ कोल्ड डे यानी, ठंडा दिन भी रह सकता है।
इसलिए पढ़ रही कड़ाके की ठंड
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम-उत्तर भारत में 12.6 किमी की ऊंचाई पर 222 किमी प्रतिघंटा की गति से सब ट्रॉपिकल जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। इस वजह से बर्फीली हवाएं प्रदेश में आ रही हैं, जिससे टेम्प्रेचर लुढ़क गया है। मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि उत्तर भारत से बर्फीली हवा आ रही है, जो स्ट्रॉन्ग है। इस वजह से पूरा प्रदेश ठिठुर रहा है। आज भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा।
पचमढ़ी में पहली बार एक डिग्री पर पारा
एमपी के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। शनिवार-रविवार की रात में यहां रिकॉर्ड ठंड पड़ी। उमरिया में 2.3 डिग्री और मंडला में 2.5 डिग्री दर्ज किया गया। रायसेन-राजगढ़ में 3.8 डिग्री रहा। नौगांव, मलाजखंड, रीवा, खजुराहो, सतना, टीकमगढ़ में तापमान 6 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया। प्रदेश के पांच बड़े शहरों में भोपाल और जबलपुर सबसे ठंडे रहे। भोपाल में 4.2 डिग्री और जबलपुर में पारा 4 डिग्री दर्ज किया गया। इंदौर में सबसे ज्यादा 9.4 डिग्री रहा। ग्वालियर में 5.2 डिग्री और उज्जैन में 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
प्रदेश के 5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर
शहर तापमान (°C में)
पचमढ़ी 1.0
उमरिया 2.3
मंडला 2.5
शाजापुर 2.8
अमरकंटक 3.2
पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा प्र्देश का मौसम
मध्य प्रदेश में छिले 24 घंटो के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। रायसेन, राजगढ़, खंडवा, शाजापुर, उमरिया, मंडला, सिवनी, नौगाँव (छतरपुर), अनूपपुर, नीमच, शिवपुरी, सिंगरौली, पचमढ़ी में शीत लहर का प्रभाव रहा। भोपाल, सीहोर, शहडोल, जबलपुर में तीव्र शीत लहर का प्रभाव रहा। सीधी में शीतल दिन रहा।अधिकतम तापमान की बात करें तो नर्मदापुरम संभाग के जिलों में सबसे ज्यादा रहा। शेष सभी संभागों के जिलों के तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। उज्जैन संभाग के जिलों में सामान्य से काफी कम रहे; भोपाल, इंदौर, रीवा, जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में सामान्य से कम रहा और बाकि सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे। जबकि न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। भोपाल संभाग के जिलों में सामान्य से विशेषरूप से कम रहा इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, रीवा, जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में सामान्य से काफी कम रहा ग्वालियर संभाग के जिलों में सामान्य से कम रहा।