फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather: Cold winds kept chilling during the day, clouds remained overcast, mercury dropped to 5 degrees, d

Mp Weather: बर्फीली हवाओं से दिन में रही ठुठुरन, छाए रहे बादल, 5 डिग्री तक लुढ़का पारा, कल बूंदाबांदी के आसार

Mon, 13 Jan 2025 08:54 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 13 Jan 2025 08:54 PM IST
सार

 प्रदेश में सोमवार को सुबह से कई जिलों बादल छाए रहे। बर्फीली हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई। तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट देखी गई। अगले तीन दिन प्रदेश में ऐसा ही मौसम बना रहेगा उसके बाद मौसम साफ होगा। कल कुछ जगह बूंदाबांदी होगी।

विज्ञापन
MP Weather: Cold winds kept chilling during the day, clouds remained overcast, mercury dropped to 5 degrees, d
प्रदेश का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस की एक्टिविटी होने से मौसम का मिजाज बदला है। सोमवार को सुबह से कई जिलों बादल छाए रहे। बर्फीली हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई। तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट देखी गई। अगले तीन दिन प्रदेश में ऐसा ही मौसम बना रहेगा उसके बाद मौसम साफ होगा।वहीं सोमवार को सुबह से भोपाल समेत कई जिलों में कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि मकर संक्रांति यानि 14 जनवरी को मालवा-निमाड़ यानी, इंदौर-उज्जैन संभाग में बादल और बूंदाबांदी होने के आसार हैं।  वहीं, 15 जनवरी को आधे एमपी में बादल और बूंदाबांदी होने का अलर्ट है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर भी इसमें शामिल हैं।
विज्ञापन



दिन के तापमान में आई गिरावट
प्रदेश आ रही बर्फीली हवाओं से प्रदेश में दिन के तापमान में गिरावट आई है। सोमवार को रायसेन में तापमान 17.8 डिग्री दर्ज किया गया। सिवनी में 18.4 डिग्री, धार-पचमढ़ी में 18.9 डिग्री, उज्जैन में 19 डिग्री, नर्मदापुरम में 19.4 डिग्री, इंदौर में 19.5 डिग्री, रीवा में 19.7 डिग्री, शिवपुरी, मलाजखंड-सीधी 20 डिग्री, गुना-रतलाम में 20.2 डिग्री जबलपुर में 20.3 डिग्री, नौगांव में 20.5 डिग्री, बैतूल में 20.7 डिग्री, उमरिया में 20.8 डिग्री, दमोह में 21 डिग्री, ग्वालियर में 21.2 डिग्री, सतना में 21.4 डिग्री, सागर में 21.8 डिग्री, खजुराहो में 22.4 डिग्री, मंडला में 22.8 डिग्री रहा।
विज्ञापन



रात में ठंडा रहा धार
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार-सोमवार की रात में सबसे ठंडा धार रहा। यहां रात का पारा 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा। राजगढ़ में 7 डिग्री, पचमढ़ी में 7.9 डिग्री, रतलाम में 8.5 डिग्री, गुना में 9 डिग्री, नौगांव में 9.6 डिग्री, नरसिंहपुर में 10 डिग्री, टीकमगढ़ में 10.3 डिग्री, रायसेन में 10.7 डिग्री और रीवा में 10.8 डिग्री इंदौर में 7.6 डिग्री, उज्जैन में 9 डिग्री, भोपाल में 10 डिग्री, ग्वालियर में 10.8 डिग्री और जबलपुर में 12.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




बर्फीली हवाओं का भी असर
उत्तर भारत से बर्फीली हवाओं का भी असर बना हुआ है। सोमवार को 260 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चली। इससे दिन का तापमान लुढ़क गया। हालांकि, रात में थोड़ी राहत है और ज्यादातर शहरों में पारा बढ़ गया है। सोमवार सुबह मलाजखंड में घना कोहरा रहा। यहां विजिबिलिटी 200 से 500 मीटर तक रही। ग्वालियर, नर्मदापुरम, रायसेन, रतलाम, खजुराहो, नौगांव, सतना और उमरिया में विजिबिलिटी 500 से एक हजार मीटर दर्ज की गई। भोपाल, उज्जैन, शिवपुरी, राजगढ़, इंदौर, गुना, टीकमगढ़ में कोहरा रहा। भोपाल में सुबह 10 बजे के बाद ही धूप निकली।



प्रदेश में 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम

13 जनवरी: ग्वालियर, श्योपुर, मुरेना, भिंड और दतिया में कोहरा रहेगा।

14 जनवरी: इंदौर, उज्जैन, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर में बादल रहेंगे। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है।

15 जनवरी: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, हरदा, देवास, सीहोर, शाजापुर, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, सागर, छतरपुर, दमोह, पन्ना और सतना में हल्की बारिश हो सकती है।

16 जनवरी: ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी और अशोकनगर में बादल और बूंदाबांदी के आसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed