{"_id":"68746608036b12b6810c5bcb","slug":"mp-weather-due-to-heavy-rains-in-madhya-pradesh-rivers-and-streams-are-in-spate-today-there-is-an-alert-of-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mp weather: मध्य प्रदेश में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर, आज प्रदेश के 35 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mp weather: मध्य प्रदेश में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर, आज प्रदेश के 35 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट
Mon, 14 Jul 2025 07:36 AM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Mon, 14 Jul 2025 07:36 AM IST
सार
सोमवार को प्रदेश के 35 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। इनमें से 9 जिलों में अति भारी बारिश होने की संभावना है।नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी और श्योपुर में अति भारी बारिश का अलर्ट है।
विज्ञापन
भोपाल में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने की वजह से लगातार तेज बारिश का दौर चल रहा है। सोमवार को प्रदेश के 35 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। इनमें से 9 जिलों में अति भारी बारिश होने की संभावना है।नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी और श्योपुर में अति भारी बारिश का अलर्ट है। यहां 24 घंटे में 8 इंच तक बारिश हो सकती है। इससे पहले रविवार को गुना में 9 घंटे में 2 इंच से ज्यादा बारिश हो गई। श्योपुर में सवा इंच, खरगोन-टीकमगढ़ में आधा इंच से ज्यादा पानी गिरा जबकि पचमढ़ी में आधा इंच बारिश हुई। भोपाल, बैतूल, दतिया, ग्वालियर, इंदौर, रायसेन, रतलाम, शिवपुरी, उज्जैन, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, मंडला, सागर, बालाघाट, शाजापुर, देवास, सीहोर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा समेत कई जिलों में भी कभी तेज तो कभी हल्की बारिश का दौर बना रहा। रात में भी पानी गिरा।
इन जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी और श्योपुर में अति भारी बारिश का अलर्ट है। यहां 24 घंटे में 8 इंच तक बारिश हो सकती है। ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल, सागर, रायसेन, सीहोर, शाजापुर, देवास, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, धार और अलीराजपुर में भारी बारिश हो सकती है। भोपाल में हल्की बारिश का दौर बना रहेगा।
यह भी पढ़ें-एमपी में बारिश का दौर जारी, गुना में 9 घंटे में 2 इंच से ज्यादा बारिश, रनगुवां डैम के 15 गेट खोले
विज्ञापन
छतरपुर के रनगुवां डैम के 15 गेट खुले
रविवार को छतरपुर में धसान नदी में पिकअप वाहन बह गया। इसमें सवार दो लोग शीशा तोड़कर बाहर निकल आए। एक की मौके पर ही मौत हो गई। छतरपुर के खजुराहो में रनगुवां बांध के 15 गेट खोल दिए गए। शिवपुरी में उफनते नाले को पार करते वक्त तीन युवक बाइक समेत बह गए। पेड़ों की डालियों को पकड़ने पर उनकी जान बची। ग्रामीणों ने मशक्कत कर उनको बाहर निकाला। खजुराहो में पुल टूटने से देवगांव-देवरा मार्ग बंद हो गया। छतरपुर-पन्ना जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। बिजली के 6 खंभे बह जाने से कई गांवों की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। टीकमगढ़ में पुरानी टिहरी रोड पर बने पुल के बगल की दीवार और पेड़ गिर गया। हनुमान सागर तालाब ओवरफ्लो हो गया। वार्ड नंबर 20 की शिव शक्ति कॉलोनी में घरों में करीब 3 फीट तक पानी भर गया।
अशोकनगर में आरोन रोड पर सब्जी मंडी परिसर में करीब 4 फीट तक पानी भर गया। दुकानों में रखी सब्जी बह गई। कुंडेश्वर में नवोदय विद्यालय की कैंटीन सहित क्लास रूम में 3 फीट तक पानी भर गया। बच्चों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया। जमडार नदी के उफान पर होने से टीकमगढ़-ललितपुर रोड बंद हो गया।
यह भी पढ़ें-सीएम ने मोहम्मद यामाहि को दिया MP आने का न्यौता, BAPS हिन्दू मंदिर में किये दर्शन
दो दिन तक पश्चिमी हिस्से में ज्यादा असर
मौसम विभाग के वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि प्रदेश से मानसून टर्फ गुजर रही है। वहीं, एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की भी एक्टिविटी है। इस वजह से प्रदेश में बारिश का दौर चल रहा है। अगले दो दिन तक पश्चिमी हिस्से यानी, इंदौर, उज्जैन, भोपाल संभाग में ज्यादा असर देखने को मिलेगा। इसके बाद सिस्टम कमजोर पड़ेगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन