फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather: Cold increased in the state due to winds coming from the north, day and night temperatures dropped

Mp Weather: उत्तर से आ रही हवाओं से प्रदेश में बढ़ी ठंड, दिन और रात के तापमान में गिरावट, जाने कैसा रहेगा मौसम

Fri, 14 Feb 2025 08:30 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 14 Feb 2025 08:30 AM IST
सार

Mp Weather: मध्य प्रदेश में आ रही उत्तरी हवाओं से एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। दिन और रात के तापमान में 5 डिग्री से ज्यादा गिरावट देखी गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिन ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

विज्ञापन
MP Weather: Cold increased in the state due to winds coming from the north, day and night temperatures dropped
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। जहां तीन दिन पहले प्रदेश में गर्मी जैसे हालात बन गए थे,वहीं अब उत्तर से आ रही सर्द हवा के कारण ठंड ने एक और झटका दिया। भोपाल में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री गिरकर 8.4 डिग्री पर आ गया। यह सामान्य से 4.2 डिग्री कम रहा। सुबह भोपाल में शीतलहर जैसा मौसम हो गया था। मौसम विभाग मुताबिक फरवरी में 5 साल में दूसरी बार यह स्थिति बनी, जब दूसरा पखवाड़ा शुरू होने के पहले न्यूनतम तापमान में ऐसी गिरावट आई। मौसम विभाग का कहना है आज और कल ऐसा ही मौसम रहेगा।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान वाले शहर
शहर               न्यूनतम तापमान
शजापुर            7.0
अशोकनगर      7.4
पचमंढ़ी            7.6
राजगढ़            7.6
भोपाल             8.4
सिहोर             8.5

इसलिए प्रदेश में बढ़ी ठंड
पिछले 48 घंटे में दिन के तापमान में 4.6 डिग्री की गिरावट हुई। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया मौसमी सिस्टम वेस्टर्न डिस्टरबेंस के उत्तर भारत से गुजरने के बाद पहाड़ी इलाकों और उत्तर के मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ गई। वहां से हमारे यहां आई ठंडी हवा के कारण ही दिन और रात के तापमान में गिरावट हुई। मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि बताया कि जब रात का तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री से 6.4 तक कम हो तब शीतलहर चलना माना जाता है। गुरुवार को दर्ज न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री कम रहा। यह शीतलहर के तय मापदंड से सिर्फ 0.3 डिग्री ही अधिक रहा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed