फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather: Cold increased in MP due to icy winds coming from the north, temperature will fall further today,

Mp Weather: उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं से MP में बढ़ी ठंड, आज और गिरेगा तापमान, तीन दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम

Sat, 25 Jan 2025 08:11 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 25 Jan 2025 08:11 AM IST
सार

Mp Weather Today: प्रदेश के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। बर्फीली हवाओं से प्रदेश में 7 डिग्री तक तापमान में गिरावट देखी गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज से और ठंड बढ़ेगी। तीन दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।
 

विज्ञापन
MP Weather: Cold increased in MP due to icy winds coming from the north, temperature will fall further today,
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने के मिल रहा है जहां तापमान 30 डिग्री पार पहुंच गया था वहीं एक दिन में ही 6 से 7 डिग्री तक लुढ़क गया। दअरसल उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं की वजह से प्रदेश में फिर से ठंड बढ़ गई है। शुक्रवार को भोपाल में दिन का तापमान 6.8 डिग्री लुढ़ककर 22.6 डिग्री पर आ पहुंचा। इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर में भी गिरावट हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिन प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहेगा। दिन के साथ रात के तापमान में भी गिरावट होगी। शुक्रवार को प्रदेश में हवा की औसत रफ्तार 12 से 14 किमी प्रतिघंटा रही। वहीं, उत्तर भारत में जेट स्ट्रीम हवा 12.6 किमी की ऊंचाई पर 232 किमी प्रतिघंटा तक चली। जिससे ठिठुरन बढ़ गई और पारे में गिरावट हुई।
विज्ञापन



प्रदेश के सभी शहरों में पारा लुढ़का
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को सभी शहरों में पारा लुढ़का है। गुना में 25 डिग्री, पचमढ़ी में 26.6 डिग्री, रायसेन में 23.6 डिग्री, दमोह में 25.5 डिग्री, खजुराहो में 25.4 डिग्री, नरसिंहपुर में 24.2 डिग्री, रीवा में 23.8 डिग्री, सागर में 24.9 डिग्री, सतना में 24.7 डिग्री, सीधी में 24.6 डिग्री, टीकमगढ़ में 24 डिग्री, उमरिया में 25.5 डिग्री रहा।
विज्ञापन



अगले तीन दिन में फिर बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिन तक ठंड का असर रहेगा। इसके बाद थोड़ी राहत मिलेगी। 29 जनवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है। इससे पारे में बढ़ोतरी होगी। हालांकि, सिस्टम गुजरने के बाद फिर से ठंड बढ़ जाएगी। इससे पहले दक्षिण-पूर्वी हवाओं ने प्रदेश से ठंड जैसे गायब कर दी थी। पिछले 6 दिन से दिन-रात के तापमान में खासी बढ़ोतरी देखने को मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एमपी में 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम

25 जनवरी: ग्वालियर, चंबल, जबलपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्का कोहरा रह सकता है। हवाएं चलेंगी

26 जनवरी: प्रदेश में दिन-रात में ठंड का असर रहेगा। कुछ शहरों में हल्का कोहरा भी रह सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed