फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather: Clouds in Bhopal, fog in Gwalior Chambal region, weather will remain the same for two days, severe

Mp Weather: भोपाल समेत कई जिलों छाए बादल,कई जिलों रहा कोल्ड-डे,दिन के तापमान में आई गिरावट,19 से कड़ाके की ठंड

Fri, 17 Jan 2025 08:45 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 17 Jan 2025 08:45 PM IST
सार

भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को कोहरा और बादल छाए रहे। दिनभर सर्द हवाएं चली। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कई जिलों में कोल्ड डे रहा। रायसेन सबसे ठंडा रहा। यहां दिन का तापमान 18.8 डिग्री दर्ज किया गया।
 

विज्ञापन
MP Weather: Clouds in Bhopal, fog in Gwalior Chambal region, weather will remain the same for two days, severe
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने का मिल रहा है जहां 2 दिन तक प्रदेश से कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई वहीं शुक्रवार को सुबह से राजधानी भोपाल में बादल छाए। दिनभर सर्द हवाएं चली। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश के कई जिलों में कोल्ड डे रहा। रायसेन सबसे ठंडा रहा। यहां दिन का तापमान 18.8 डिग्री दर्ज किया गया।मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर-चंबल में अगले 2 दिन कोहरा रहेगा जबकि भोपाल, इंदौर-उज्जैन में बादल छाए रहेंगे। 19-20 जनवरी से ठंड का असर फिर बढ़ेगा। जनवरी के आखिरी सप्ताह में भी तेज ठंड पड़ने का अनुमान है।
विज्ञापन



दिन के तापमान में आई गिरावट
बर्फीली हवाओं से दिन का तापमान गिरावाट आई है। रायसेन 18.8  डिग्री, भोपाल में 19.0 डिग्री, शिवपुरी 19.2 डिग्री, इंदौर 21.2 डिग्री, ग्वालियर 20.3 डिग्री, उज्जैन 20.5 डिग्री और जबलपुर में 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी प्रदेश के कई शहरों में दिन के तापमान में गिरावट देखी गई। 
विज्ञापन




18 जनवरी से एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा
मौसम विभाग के अनुसार 18 जनवरी से अगले वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने की संभावना जताई है। यह उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित करेगा। इसका असर हिमालय की तरफ भी रहेगा। जिससे बर्फीली हवा की रफ्तार बढ़ जाएगी, जो मध्यप्रदेश में भी आकर ठिठुरन बढ़ा देगी। मौसम विभाग के मुताबिक, जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या इससे नीचे पहुंच जाता है और अधिकतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है, तो उसे कोल्ड-डे कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम

18 जनवरी: ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, मैहर, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में कोहरा रहेगा।

19 जनवरी: मौसम साफ रहेगा। सुबह कोहरा छाया रहेगा। दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed