फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP weather: Clouds have been seen in many districts including Bhopal since morning, rain is expected in many d

Mp weather: भोपाल समेत कई जिले में छाए रहे बादल,दिन के तापमाम में गिरावट,3 दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम,बढे़गी ठंड

Mon, 23 Dec 2024 08:21 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 23 Dec 2024 08:21 PM IST
सार

सोमवार को सुबह से ही भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में दिन भर बादल छाए रहे। जिससे दिन के तापमान में गिरावट देखी गई। 28 दिसंबर तक मावठा गिरने का अनुमान है। अगले तीन दिन तक बारिश के साथ कुछ हिस्सों में ओले भी गिरेंगे।

विज्ञापन
MP weather: Clouds have been seen in many districts including Bhopal since morning, rain is expected in many d
भोपाल का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है सोमवार को सुबह से ही राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में बादल के साथ कोहरा भी छाया रहा है। जिस कारण दिन के तापमान में गिरावट देखी गई। जबकि रात के तापमान मे बढ़ोतरी हुई है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि मौसम साफ होने के बाद तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिलेगी। पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते दो-तीन दिन से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है।मौसम विभाग ने 28 दिसंबर तक प्रदेश में सीजन का पहला मावठा गिरने का अनुमान जताया है। बारिश के साथ कुछ हिस्सों में ओले भी गिरेंगे।
विज्ञापन


प्रदेश के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान
शहर               अधिकतम तापमान

ग्वालियार          22.2
पचमढ़ी            23.2
रायसेन            23.8
उज्जैन             24.5
इंदौर               24.8
भोपाल             25.2

इसलिए मौसम में आया बदलाव 
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक का वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के चलते उत्तर-पश्चिमी हवाएं आएंगी। ये अरब सागर से नमी लाएंगी। बंगाल की खाड़ी से पूर्वी हवाएं भी आएंगी। इस कारण प्रदेश में बादल छाने के साथ हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर ओले गिरने की संभावना भी है।
विज्ञापन


प्रदेश के शहरों का न्यूनतम तापमान
शहर            न्यूनतम तापमान

नवगांव           6.2
पचमढ़ी          7.9
मंडला            8.0
खजुराहो         8.0
सीधी              8.2
ग्वालियर         9.2
भोपाल           10.2



दिसंबर में हर साल होती है बारिश 
पुराने रिकॉर्ड को देख तो मध्य प्रदेश में लगभग हर साल दिसंबर माह में हल्की बारिश देखने को मिलती है। इस बार भी ऐसा ही मौसम रहेगा। इस वजह से दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी और हो जाएगी लेकिन सिस्टम के गुजरने के बाद सर्दी फिर से तेज हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




मौसम विभाग का अगले 4 दिन के लिए अलर्ट
24 दिसंबर मंगलवार को ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर, रायसेन, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज और सीधी में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। 25 दिसंबर बुधवार को ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में कोहरा रहेगा। 26 दिसंबर गुरुवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, छतरपुर, सागर, दमोह, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सीहोर, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, शाजापुर, राजगढ़, आगर-मालवा, खरगोन, बड़वानी, धार, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed