फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Two metropolitan areas will also be connected to each other in Dewas-Sehore districts, CM said- all procee

MP: दो मेट्रोपॉलिटन एरिया देवास-सीहोर जिलों में परस्पर भी जुड़ेंगे, सीएम बोले- सभी कार्यवाही तय समय में हो पूर्

Tue, 29 Apr 2025 06:09 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 29 Apr 2025 06:09 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि भोपाल और इंदौर मेट्रोपॉलिटन क्षेत्रों के गठन से जुड़ी सभी आवश्यक प्रक्रियाएं तय समय-सीमा में पूरी की जाएं, ताकि इन क्षेत्रों में नागरिकों को बेहतर सुविधाएं और राज्य को सुदृढ़ आर्थिक आधार मिल सकें। उन्होंने कहा कि मेट्रोपॉलिटन विकास योजना में यातायात, भूमि उपयोग, औद्योगिक और व्यावसायिक विस्तार जैसे पहलुओं को संतुलित रूप से समाहित किया जाए।

विज्ञापन
MP: Two metropolitan areas will also be connected to each other in Dewas-Sehore districts, CM said- all procee
सीएम डॉ. मोहन यादव बैठक लेते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में पहला मेट्रोपॉलिटन एरिया इंदौर, उज्जैन, देवास और धार को मिलाकर और दूसरा भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा एवं ब्यावरा (राजगढ़) को मिलाकर प्रस्तावित है। आगामी विधान सभा सत्र से पूर्व इससे संबंधित वैधानिक तैयारियां पूरी करने की तैयारी है।  सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समत्व भवन में मेट्रोपॉलिटन एरिया को लेकर बैठक की। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि भोपाल और इंदौर मेट्रोपॉलिटन क्षेत्रों के गठन से जुड़ी सभी आवश्यक प्रक्रियाएं तय समय-सीमा में पूरी की जाएं, ताकि इन क्षेत्रों में नागरिकों को बेहतर सुविधाएं और राज्य को सुदृढ़ आर्थिक आधार मिल सकें। उन्होंने कहा कि मेट्रोपॉलिटन विकास योजना में यातायात, भूमि उपयोग, औद्योगिक और व्यावसायिक विस्तार जैसे पहलुओं को संतुलित रूप से समाहित किया जाए।
विज्ञापन


बैठक में मुख्यमंत्री ने संबंधित एजेंसियों को समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने जोर दिया कि दोनों क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए निवेशकों को अभी से आकर्षित किया जाए और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सड़क एवं रेल परिवहन को मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा कि योजना का क्रियान्वयन जनप्रतिनिधियों के सुझावों को ध्यान में रखते हुए किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर और भोपाल के बीच देवास और सीहोर जिलों के समावेश से एकीकृत क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी। यह प्रदेश में समन्वित और संतुलित शहरीकरण का एक आदर्श मॉडल होगा। 
विज्ञापन


ग्रीन बेल्ट पर विशेष ध्यान दें : विजयवर्गीय
बैठक में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इन क्षेत्रों के विकास में अपनी विरासत को संरक्षित रखने और पर्यावरण की दृष्टि से ग्रीन बेल्ट पर विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि इंदौर-भोपाल मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र बनने से इकॉनामिक कॉरिडोर के विजन को पूरा किया जा सकेगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि योजना के क्रियान्वयन में हमें सेमी-अर्बन क्षेत्र से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं पर प्रारंभिक रूप से प्लानिंग करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed