फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Transfer News: The date for application for transfer of teachers has been extended, now they can apply till

MP Transfer News: शिक्षकों के तबादला आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 21 मई तक कर सकेंगे अप्लाई, 25 से जारी होंगे आदेश

Fri, 16 May 2025 10:55 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Fri, 16 May 2025 10:55 AM IST
सार

मध्यप्रदेश में शिक्षकों और सरकारी कर्मचारियों के स्थानांतरण को लेकर प्रशासन ने एक बार फिर समयसीमा में बदलाव किया है। स्कूल शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग दोनों ही तबादला प्रक्रियाओं को पारदर्शी और ऑनलाइन माध्यम से संचालित करने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन
MP Transfer News: The date for application for transfer of teachers has been extended, now they can apply till
मंत्रालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में शिक्षकों के स्वैच्छिक तबादलों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने नई समयसीमा घोषित की है। पहले जहां 16 मई तक ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख थी, अब इसे बढ़ाकर 21 मई कर दिया गया है। इसी तरह तबादला आदेश अब 25 मई से जारी किए जाएंगे। लोक शिक्षण आयुक्त द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, वर्ष 2025-26 की स्थानांतरण नीति के तहत आवेदन प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक अब शिक्षक 21 मई तक एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ट्रांसफर के लिए आवेदन कर सकते हैं। तबादला आदेश 25 मई से जारी किए जाएंगे। इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, कलेक्टरों, जिला पंचायत सीईओ और अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश भेज दिए गए हैं।

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में भी चल रही तबादला प्रक्रिया
इधर, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने भी 14 से 19 मई के बीच ई-HRMIS पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। यह प्रक्रिया नियमित अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए लागू है। स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के अनुसार, प्रत्येक आवेदक को 10 स्थानों की प्राथमिकता देनी होगी। आवेदन में कोई संशोधन नहीं किया जा सकेगा और केवल एक बार ही आवेदन की अनुमति है। 20 मई तक दस्तावेजों का सत्यापन पूरा किया जाएगा और उसके बाद स्थानांतरण आदेश डिजिटल हस्ताक्षर के साथ पोर्टल पर जारी किए जाएंगे। इस प्रक्रिया के तहत सरकार का उद्देश्य पारदर्शी और डिजिटल माध्यम से स्थानांतरण प्रणाली को लागू करना है, ताकि शिक्षक व कर्मचारी अपने वांछित स्थान पर सेवा दे सकें और व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed