फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP technology will flourish on peaks of Himalayas Imtiaz will give lectures on waste management in Nepal

MP News: हिमालय की चोटियों पर लहराएगी एमपी की तकनीक, वेस्ट मैनेजमेंट पर नेपाल में व्याख्यान देंगे इम्तियाज

Mon, 09 Sep 2024 02:13 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 09 Sep 2024 02:13 PM IST
सार

नेपाल में आयोजित होने वाले खास सेमिनार में हिमालय की सरहदों से लगे देश, प्रदेश, शहरों के जिम्मेदार जुटेंगे। इस कार्यक्रम में प्लास्टिक कचरा निपटान के खास तरीकों पर व्याख्यान देने के लिए मप्र की राजधानी भोपाल से ताल्लुक रखने वाले सैयद इम्तियाज अली भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
MP technology will flourish on peaks of Himalayas Imtiaz will give lectures on waste management in Nepal
सैयद इम्तियाज अली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश से निकली वेस्ट मैनेजमेंट की तकनीक अब तक दुनिया के कई देशों में अपनी मौजूदगी दर्ज करवा चुकी है। इसको लेकर पर्यावरण संरक्षण में नए आयाम भी स्थापित किए जा रहे हैं। अब इसी तकनीक का फायदा हिमालय की वादियों में पसरे वेस्ट से निजात पाने के लिए किए जाने की कवायद शुरू हो रही है। इसी माह नेपाल में आयोजित होने वाले खास सेमिनार में हिमालय की सरहदों से लगे देश, प्रदेश, शहरों के जिम्मेदार जुटेंगे। इस कार्यक्रम में प्लास्टिक कचरा निपटान के खास तरीकों पर व्याख्यान देने के लिए मप्र की राजधानी भोपाल से ताल्लुक रखने वाले सैयद इम्तियाज अली भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


प्लास्टिक कचरा अब वैश्विक समस्या का रूप धारण करती जा रही है। इसको लेकर फिक्र और निदान के कदम भी उठाए जा रहे हैं। समस्या की जद में हिमालय की पहाड़ियों से लेकर इसके तराई वाले इलाके भी आए हैं। इन इलाकों में पर्यटकों की आवाजाही ज्यादा होने से समस्या यहां तेजी से विकराल रूप धारण करती जा रही है। इस मानवजनित समस्या से निजात पाने के लिए प्रयासों का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन


काठमांडू में बैठेंगे फिक्रमंद
नीति अनुसंधान प्रतिष्ठान, नेपाल इसी माह तीन दिन का एक सेमिनार आयोजित कर रहा है। 13 से 15 सितंबर तक आयोजित इस सेमिनार में देश दुनिया के विषय विशेषज्ञ अपने अपने तकनीकी और समाधानपरक व्याख्यान देंगे। इस कड़ी में राजधानी भोपाल के पर्यावरणविद सैयद इम्तियाज अली भी वक्ता के तौर पर मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में नेपाल के विदेश मंत्री डॉ आरजू राणा देवबू भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा आयोजकों ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को भी आमंत्रित किया है। इस विशेष कार्यक्रम में इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च, नेशनल ट्रस्ट फॉर नेचर कन्वर्सेशन, सेंटर फॉर नेपाल एंड एशियन स्टडीज, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी, क्लाइमेट एलायंस ऑफ नेचर, इंटरनेशनल यूनियन फॉर कन्वेजेशन ऑफ नेचर आदि संस्थाएं मौजूद रहेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में भी, विदेशों में भी इम्तियाज का फॉर्मूला
राजधानी भोपाल की स्वयंसेवी संस्था सार्थक से जुड़े सैयद इम्तियाज अली लंबे समय से प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट से जुड़े हुए हैं। उन्होंने प्लास्टिक कचरे से सड़क निर्माण की तकनीक विकसित की है। उनकी इस तकनीक से प्रदेश में इंदौर समेत कई शहरों में सड़कें निर्मित की गई हैं। देशभर में भी कई जगह उसका इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा सैयद इम्तियाज ने अमेरिका, भूटान समेत कई देशों में भी इस तकनीक का प्रेजेंटेशन दे चुके हैं। दुनिया भर से कई देशों के प्रतिनिधि भी यहां आकर इम्तियाज अली से वेस्ट मैनेजमेंट की इस तकनीक पर आधारित अध्ययन कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed