फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: State's first high-tech cowshed will be built in Bhopal, will have the capacity to keep 10 thousand cows,

MP: भोपाल में बनेगी प्रदेश की पहली हाई टेक गौशाला, 10 हजार गाय रखने की होगी क्षमता, 23 को सीएम करेंगे भूमिपूजन

Thu, 21 Nov 2024 09:32 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 21 Nov 2024 09:32 PM IST
सार

भोपाल के हुजूर विधानसभा क्षेत्र के बरखेड़ी डोब में प्रदेश की पहली हाई-टेक गौशाला बनेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 23 नवंबर को भूमिपूजन करेंगे। 

विज्ञापन
MP: State's first high-tech cowshed will be built in Bhopal, will have the capacity to keep 10 thousand cows,
भोपाल में गौशाला निर्माण की भूमि का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक रामेश्वर शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में प्रदेश की पहली हाई टेक गौशाला बनेगी। इस गौशाला में 10 हजार गाय को रखने की क्षमता होगी। इसका भूमिपूजन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 23 नवंबर को करेंगे। भूमिपूजन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गुरुवार को विधायक रामेश्वर शर्मा ने भोपाल कलेक्टर कोशलेंद्र विक्रम सिंह के साथ आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि भोपाल के बरखेड़ी डोब क्षेत्र में बनने जा रही इस अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस गौशाला का भूमिपूजन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कर कमलों से  संपन्न होगा। भूमिपूजन आगामी 23 नवंबर को प्रातः 10 बजे बरखेड़ी डोब गांव में किया जाएगा।
विज्ञापन


मुखिया का संकल्प हमारी सेवा का आधार बनेगा 
निरीक्षण को पहुंचे विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि मध्य प्रदेश की कमान एक ऐसे व्यक्तित्व के हाथ में हैं, जो मन-वचन-कर्म से गौमाता की सेवा में संलग्न रहते हैं। गौमाता का संरक्षण और संवर्धन जिनकी प्राथमिकता है। प्रदेश भर में गौशालाओं के निर्माण के साथ ही गायों के आहार और सुविधा के बंदोबस्त के लिए भी प्रबंध कराते हैं। हमारी सनातन परंपरा में में गाय को माता कहा गया है। उनमें 33 कोटि देवताओं का निवास माना गया है। गौ के पंचगव्य आयुर्वेद में सर्वोत्तम औषधि माने गए हैं। और गौ की सेवा स्वयं मोक्षदायिनी होती है। ऐसे में हुजूर में इस अत्याधुनिक गौशाला का निर्माण मेरे भी पुण्यों का उदय है। जिस प्रकार माननीय मुख्यमंत्री जी सदैव गौसेवा के लिए संकल्पित रहते हैं। उसी तरह अपने मुखिया का संकल्प हमारी गौसेवा का आधार बनेगा। 
विज्ञापन


ये होंगी गौशाला की विशेषताएं
- यह गौशाला 10 हजार गायों की क्षमता वाली अत्याधुनिक गौ-शाला होगी। 
- 15 करोड़ की लागत से लगभग 25 एकड़ क्षेत्र में बनाई जाएगी। 
- सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से गायों की 24×7 मॉनिटरिंग की जाएगी। 
- गायों को भूसा, हरा घास, पशु आहार आदि कन्वेयर बेल्ट के माध्यम से पहुंचाया जाएगा।
- गोबर एवं गौमूत्र से विभिन्न सामग्री तैयार की जाएगी। 
- जैविक खाद निर्माण के लिए संयंत्र भी लगाया जाएगा।
- गायों के उपचार के लिए सभी संसाधनों से युक्त चिकित्सा वार्ड का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed