Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Special Property Registration Drive on Dhanteras; Over 1.7 Million Registrations Completed

एमपी: धनतेरस पर गांवों में संपत्तियों की रजिस्ट्री का विशेष अभियान, अब तक 17 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रियां

Mon, 09 Nov 2026 10:25 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 09 Nov 2026 10:25 AM IST
सार

धनतेरस पर मध्यप्रदेश के गांवों में संपत्तियों के पंजीयन के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुरैना के ग्राम करुआ से अभियान में शामिल होंगे। प्रदेश में अब तक 17 लाख से अधिक रजिस्ट्रियां हो चुकी हैं, जबकि 15 नवंबर तक 20 लाख रजिस्ट्रियां पूरी करने का लक्ष्य है।

विज्ञापन
MP: Special Property Registration Drive on Dhanteras; Over 1.7 Million Registrations Completed
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 6 नवंबर को धनतेरस के अवसर पर मुरैना के ग्राम करुआ में मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। धनतेरस पर प्रदेश के चयनित गांवों में विशेष अभियान चलाकर पात्र परिवारों की संपत्तियों का शत-प्रतिशत पंजीयन कराया जाएगा। इस दौरान मंत्री, सांसद और विधायक भी अलग-अलग गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  देवास शराबकांड में कांग्रेस का बड़ा एक्शन, छह साल तक युवा कांग्रेस अध्यक्ष रहे राहुल जायसवाल पार्टी से बाहर
विज्ञापन


15 नवंबर तक 20 लाख रजिस्ट्रियों का लक्ष्य
प्रदेश में स्वामित्व योजना के तहत अब तक 17 लाख 9 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूरी हो चुकी हैं। सरकार ने 15 नवंबर तक 20 लाख रजिस्ट्रियां पूरी करने का लक्ष्य रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  ओरछा में 127 करोड़ से बन रहा श्रीरामराजा लोक, सीएम ने रामराजा सरकार के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

ग्रामीण परिवारों को मिलेगा संपत्ति का मालिकाना हक
योजना के तहत गांवों में मकानों और अन्य संपत्तियों का सर्वे कर पात्र परिवारों को स्वामित्व के दस्तावेज दिए जा रहे हैं। इससे ग्रामीण परिवारों को अपनी संपत्ति का कानूनी अधिकार मिलेगा। साथ ही इन दस्तावेजों के आधार पर बैंक से कर्ज लेने और अन्य वित्तीय सुविधाएं पाने में भी आसानी होगी। 

ये भी पढ़ें-  एमपी: विधायक के सरकारी आवास में युवक-युवती मिलने से मचा हड़कंप, विधानसभा सचिवालय ने जांच बैठाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed