{"_id":"6afd22e4a9fb05962c082202","slug":"mp-shivraj-singh-chouhan-to-dedicate-india-s-first-indigenous-bird-flu-vaccine-to-nation-on-nov-20-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी: भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज 20 को करेंगे देश की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी: भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज 20 को करेंगे देश की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित
Wed, 18 Nov 2026 09:39 AM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Wed, 18 Nov 2026 09:39 AM IST
सार
भोपाल के वैज्ञानिकों ने बर्ड फ्लू के खिलाफ देश की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन विकसित की है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 नवंबर को भोपाल में इसे राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इससे पोल्ट्री क्षेत्र को बर्ड फ्लू से बचाने और किसानों का आर्थिक नुकसान कम करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री
- फोटो : ANI
विस्तार
बर्ड फ्लू से मुर्गियों और अन्य पक्षियों को बचाने की दिशा में भारत ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भोपाल स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (NIHSAD) ने H5N1 बर्ड फ्लू वायरस के खिलाफ देश की पहली स्वदेशी चिकन वैक्सीन विकसित की है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 नवंबर को भोपाल में इस वैक्सीन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस स्वदेशी वैक्सीन के विकसित होने से देश में बर्ड फ्लू की रोकथाम और नियंत्रण को मजबूती मिलने की उम्मीद है। अब तक H5N1 वायरस के खिलाफ भारत में ऐसी कोई विशिष्ट स्वदेशी वैक्सीन उपलब्ध नहीं थी। ऐसे में भोपाल के वैज्ञानिकों की यह उपलब्धि पशुपालन और पोल्ट्री क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: ओबीसी के 27% आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में आगे बढ़ेगा मामला, एमपी सरकार की याचिका को मिला नंबर
बर्ड फ्लू के प्रकोप से हर साल मुर्गियों और अन्य पक्षियों की बड़े पैमाने पर मौत होती है। इसका सीधा असर पोल्ट्री कारोबार और किसानों की आमदनी पर पड़ता है। कई बार संक्रमण फैलने पर बड़ी संख्या में पक्षियों को नष्ट करना पड़ता है, जिससे पोल्ट्री उद्योग को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। नई वैक्सीन से मुर्गियों को H5N1 संक्रमण से सुरक्षा देने और बीमारी के प्रसार को नियंत्रित करने में मदद मिल सकेगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: टोल पर रोकी गाड़ी तो भड़के वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष, पूछा- जानते हो मैं कौन हूं?
भारत में वर्ष 2006 से अब तक H5N1 और H5N8 वायरस के 500 से अधिक प्रकोप दर्ज किए जा चुके हैं। इसके बावजूद बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए स्वदेशी वैक्सीन की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी। भोपाल स्थित ICAR-NIHSAD के वैज्ञानिकों ने इसी चुनौती को ध्यान में रखते हुए वैक्सीन विकसित की है। इस उपलब्धि से भारत को बर्ड फ्लू नियंत्रण के लिए स्वदेशी तकनीक मिलेगी। साथ ही वैक्सीन के उपयोग से पोल्ट्री किसानों को होने वाले आर्थिक नुकसान को कम करने और देश के पोल्ट्री क्षेत्र को अधिक सुरक्षित बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें- एमपी: रोजगार देने वाले उद्योगों को मिलेगा ज्यादा प्रोत्साहन, इंप्लॉयमेंट फोकस नीति पर आज कैबिनेट में फैसला संभव