Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP's first teacher eligibility test on December 20: Over 34,000 applications received, exam held in district h

एमपी में शिक्षकों की पहली पात्रता परीक्षा 20 दिसंबर को: 34 हजार से ज्यादा आवेदन, जिला मुख्यालयों में एग्जाम

Tue, 10 Nov 2026 05:01 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Tue, 10 Nov 2026 05:01 PM IST
सार

 मध्यप्रदेश में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिक्षकों की पहली पात्रता परीक्षा 20 दिसंबर को जिला मुख्यालयों में ऑफलाइन होगी। करीब डेढ़ लाख शिक्षकों के दायरे में आने के बावजूद सिर्फ 34,199 ने आवेदन किया है। परीक्षा सुबह 11 बजे से होगी।

विज्ञापन
MP's first teacher eligibility test on December 20: Over 34,000 applications received, exam held in district h
डीपीआई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मध्यप्रदेश में शिक्षकों की पात्रता जांच के लिए पहली परीक्षा 20 दिसंबर को होगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा की तारीख तय कर दी है। परीक्षा प्रदेश के जिला मुख्यालयों में सुबह 11 बजे से ऑफलाइन आयोजित की जाएगी। विस्तृत निर्देश अलग से जारी किए जाएंगे। प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा के दायरे में करीब डेढ़ लाख शिक्षकों के आने की बात कही जा रही है, लेकिन अब तक सिर्फ 34,199 शिक्षकों ने आवेदन किया है। इनमें करीब 20 हजार सरकारी और लगभग 14 हजार निजी स्कूलों के शिक्षक शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को वर्ष 2028 तक निर्धारित अंतराल में पात्रता परीक्षाएं आयोजित कर शिक्षकों की पात्रता की जांच करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट के निर्देश के अनुसार हर साल दो परीक्षाएं आयोजित की जानी हैं, हालांकि मध्यप्रदेश में चालू वर्ष में केवल एक परीक्षा हो सकेगी।
विज्ञापन


13 या 20 दिसंबर का था प्रस्ताव
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने लोक शिक्षण आयुक्त को पत्र लिखकर 10 नवंबर के बाद परीक्षा कराने की तैयारी जताई थी। मंडल की ओर से 13 दिसंबर या 20 दिसंबर में से किसी एक तारीख को परीक्षा कराने का प्रस्ताव दिया गया था। इसके बाद लोक शिक्षण आयुक्त कार्यालय ने 20 दिसंबर को परीक्षा कराने पर सहमति दी। सहमति मिलने के बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव बुद्धेश वैद्य ने परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-इज्तिमा में दुकान लगाने के लिए धर्म की बंदिश नहीं: सभी को मिलेगा मौका, लॉटरी से आवंटित होंगी सभी दुकानें
विज्ञापन
विज्ञापन



ऑनलाइन के बजाय ऑफलाइन परीक्षा की मांग
शुरुआत में कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा कराने की तैयारी की गई थी और आवेदन भी मंगाए गए थे। इस दौरान शिक्षक संगठनों ने ग्रामीण क्षेत्रों में पदस्थ शिक्षकों की कंप्यूटर दक्षता का मुद्दा उठाते हुए ऑफलाइन परीक्षा कराने की मांग की।
स्कूल शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री स्तर पर चर्चा के बाद ऑफलाइन परीक्षा कराने पर सहमति बनी। इसके बाद परीक्षा एजेंसी कर्मचारी चयन मंडल के बजाय माध्यमिक शिक्षा मंडल को बनाया गया। आवेदन जमा करने की तारीख भी तीन बार बढ़ाई गई, लेकिन शिक्षक संगठनों के विरोध के बीच अब तक सिर्फ 34,199 आवेदन ही जमा हो सके हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed