फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Ruckus continues over formation of new executive committee of state Congress, Jitu Patwari doing rounds of

Mp: प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर घमासान जारी, दिल्ली दरबार के चक्कर काट रहे जीतू पटवारी

Fri, 27 Sep 2024 08:40 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 27 Sep 2024 08:40 PM IST
सार

मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी की नई कार्यकारिणी की लिस्ट जारी नहीं हो पाई है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी इसे लेकर लगातार दिल्ली दरबार के चक्कर काट रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने दिल्ली में नेताओं से मुलाकात की है। इधर बीजेपी नेता इस पर चुटकी ले रहे हैं। 

विज्ञापन
MP: Ruckus continues over formation of new executive committee of state Congress, Jitu Patwari doing rounds of
पीसीसी भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष को पद ग्रहण करे करीब 9 महीने का समय बीत गया है, लेकिन अभी तक उन्होंने अपनी कार्यकारिणी नहीं बन पाए हैं। इसकी प्रमुख वजह कांग्रेस के नेताओं में आपसी सामंजस्य नहीं बन पाना माना जा रहा। हालांकि जीतू पटवारी कई बार कह चुके हैं कि अगले हफ़्ते कार्यकारिणी की लिस्ट जारी हो जाएगी। अब माना जा रहा है कि नवरात्रि के समय कांग्रेस अपनी कार्यकारिणी घोषित कर सकती है। इसे लेकर जीतू पटवारी लगातार दिल्ली दरबार के चक्कर काट रहे हैं। शुक्रवार को भी वे दिल्ली दौरे पर पहुंचे और आला कमान से मुलाकात की है।
विज्ञापन

 


बीजेपी  का तंज
 बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि तारीख पर तारीख मिलती है, जज साहब वाला फिल्मी डायलॉग जीतू पटवारी के लिए ही लिखा गया होगा। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी जितेंद्र भंवर सिंह समेत जीतू कई बार कह चुके हैं कि 10 दिनों के अंदर एमपी में नई कार्यकारिणी होगी। इसे लेकर जीतू की दिल्ली दौड़ भी जारी है और दिल्ली है कि सूची पर रजामंदी ही नहीं जता रही। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि हाईकमान भी प्रदेश प्रभारी या प्रदेशाध्यक्ष के बदलाव का इंतजार कर रहा है। सलूजा ने यह भी कहा कि जितेंद्र या जीतू में किसी न किसी की फाइल कांग्रेस हाईकमान जरूर निपटाएगा। तंज यह भी कसा कि 09 माह से अध्यक्ष का पद संभाल रहे जीतू शायद वार्षिकी की इंतजार कर रहा है। इंदौर समेत अन्य जिलों की हालत इतनी खराब है कि जिला अध्यक्ष को लेकर ही मंथन विचारों से बाहर नहीं आ पा रहा है। अजब कांग्रेस की यही गजब कहानी है। हालात ऐसे कि जीतू पटवारी के नेतृत्व में पार्टी गई तेल लेने।
विज्ञापन




कांग्रेस का पलटवार 
भाजपा नेताओं के इस सवाल पर काग्रेस ने भी पलटवार किया है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता संगीता शर्मा ने कहा कि पार्टी की चिंता करने वाली बीजेपी को अपनी चिंता नहीं है। वीडी शर्मा का कार्यकाल खत्म हो चुका है। नए अध्यक्ष का अता पता नहीं है। गुटबाजी ऐसी कि केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक के खिलाफ पार्टी के दो बड़े नेताओं ने मोर्चा खोला। रीवा से लेकर सागर में बीजेपी अंतर्द्वंद का शिकार है। बीजेपी प्रदेश संगठन में हालात ऐसी है कि दिल्ली रिमोट से कभी भी प्रदेश में कई विकेट गिर सकते हैं। यह भी कहा कि कांग्रेस पर बयानबाजी करने से बहतर है कि बीजेपी अपनी सरकार को देखें। जहां अब महिलाएं, युवतियां ही नहीं बल्कि बच्चियां भी सुरक्षित नहीं हैं। दूसरी पार्टी की खबर रखने का दावा करने वाली भाजपा ने राजधानी भोपाल में दुष्कर्म के बाद हत्या का शिकार हुई पांच वर्षीय बच्ची के परिजनों की तक खबर नहीं ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed