फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Poster War: CM Shivraj in Bhopal has offensive poster, written 50% commission bring, get the work

MP Poster War: भोपाल में सीएम शिवराज के लगे आपत्तिजनक पोस्टर, लिखा 50% लाओ, काम कराओ

Mon, 26 Jun 2023 06:08 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 26 Jun 2023 06:08 PM IST
सार

भोपाल के प्लेटिनम प्लाजा के आसपास समेत अलग-अलग इलाकों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पोस्टर लगे है। इनमें फोन पे स्कैनर के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तस्वीर लगी हुई है। इसके ऊपर लिखा है 50 प्रतिशत लाओ, फोन पे काम कराओ। नीचे लिखा है एक्सेप्टेड मामा।  

विज्ञापन
MP Poster War: CM Shivraj in Bhopal has offensive poster, written 50% commission bring, get the work
सीएम शिवराज के खिलाफ लगे आपत्तिजनक पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव है।  राजनीतिक पार्टियों के बीच बयानबाजी के बाद अब पोस्टर वॉर से सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। पूर्व सीएम कमलनाथ और सीएम शिवराज के आपत्तिजनक पोस्टर लगने के तीन दिन बाद फिर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भोपाल और सिंगरौली में 50% वाले पोस्टर लगे है। 
विज्ञापन


भोपाल के प्लेटिनम प्लाजा के आसपास समेत अलग-अलग इलाकों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पोस्टर लगे है। इनमें फोन पे स्कैनर के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तस्वीर लगी हुई है। इसके ऊपर लिखा है 50 प्रतिशत लाओ, फोन पे काम कराओ। नीचे लिखा है एक्सेप्टेड मामा।  यह पोस्टर किसने लगाए अभी पता नहीं चल सका है। बता दें इससे पहले 23 जून को पूर्व सीएम कमलनाथ के पोस्टर लगे थे। जिसमें उनको वांटेड और करप्शननाथ बताया गया था। इसमें कांग्रेस सरकार के 15 महीने के अधूरे वादों को गिनाया गया था। इसे कांग्रेस ने भाजपा की चाल बताया था। इसके बाद शाम को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के घोटाला राज के पोस्टर सामने आए थे। वहीं, भाजपा ने आरोप लगाया था कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के अपने ही लोगों ने जिस तरह से उनके भ्रष्टाचार का कच्चा चिट्ठा खोला है, उससे बौखलाई कांग्रेस मुख्यमंत्री पर अनर्गल आरोप लगा रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed