फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics Ramniwas left Congress because he was not made Leader of Opposition gave an open warning

MP Politics: नेता प्रतिपक्ष नहीं बनाया इसलिए रामनिवास ने छोड़ी कांग्रेस, खुली चेतावनी अभी नहीं देंगे इस्तीफा

Mon, 24 Jun 2024 04:44 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 24 Jun 2024 04:44 PM IST
सार

विधायक रामनिवास रावत ने कहा, उनसे जूनियर को नेता प्रतिपक्ष बना दिया गया। उन्हें किसी लायक नहीं समझा गया। इसलिए वे कांग्रेस पार्टी को छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए।

विज्ञापन
MP Politics Ramniwas left Congress because he was not made Leader of Opposition gave an open warning
विधायक रामनिवास रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए विधायक रामनिवास रावत ने कहा कि पूरा हाउस मैं चलाता था।लेकिन नेता प्रतिपक्ष मुझसे जूनियर को बना दिया गया। मेरे बराबर किसी को बनाते तो दिक्कत नहीं थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सुनवाई होती तो बीजेपी में क्यों जाता। सीएलपी लीडर बनाने के लिए दो-तीन बार मौके आए, लेकिन मुझे नहीं बनाया गया।

विज्ञापन


दरअसल, सोमवार को विधायक रामनिवास रावत बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए यह बातें कही। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को खुली चेतावनी देते हुए कहा है, जब समय आएगा विधायकी से इस्तीफा दूंगा, कांग्रेस को जो करना है कर ले।
विज्ञापन


कांग्रेस में पैसे लेकर दिया जाता है टिकट
रामनिवास रावत ने कांग्रेस द्वारा लगातार दिए जा रहे बयान पर कहा कि जब समय आएगा, तब इस्तीफा दे दूंगा। कांग्रेस को जो करना है, वो कर सकती है। वहीं, टिकट को लेकर भी जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में पैसे से टिकट दिया जाता है। ऐसे आदमी को टिकट दिया, जिसने मेरे खिलाफ प्रचार किया, बूथ कैप्चर किया था। आपको बता दें कि श्योपुर के विजयपुर विधानसभा से विधायक रामनिवास रावत लोकसभा चुनाव के बीच बीजेपी में शामिल हुए थे। लेकिन उन्होंने अब तक विधायक पद से इस्तीफा नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीजेपी जल्द बना सकती है रावत को मंत्री
लोकसभा चुनाव समाप्त होने के बाद मोहन मंत्रिमंडल में विस्तार की चर्चा शुरू हो गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि विधानसभा सत्र के बाद मंत्रिमंडल में फेरबदल किया जा सकता है। कहा जा रहा है, कुछ मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बाहर किया जा सकता है। वहीं, कई नए चेहरों को मोहन मंत्रिमंडल में शामिल करने की बात सामने आ रही है। इसी कड़ी में सबसे प्रबल नाम कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए रामनिवास रावत का है। जानकारी के अनुसार, रावत ने बीजेपी ज्वॉइन करने के पहले ही कैबिनेट मंत्री बनाने की शर्त रखी थी और बीजेपी ने यह स्वीकार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed