{"_id":"63935dd37a15355c432c7d3e","slug":"mp-politics-kamal-nath-raised-the-question-of-loan-waiver-cm-shivraj-said-that-he-will-regularize-the-farmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Politics: कमलनाथ ने कर्ज माफी पर पूछा सरकार से सवाल, CM बोले किसानों का ब्याज जमा कर उन्हें रेगुलर करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Politics: कमलनाथ ने कर्ज माफी पर पूछा सरकार से सवाल, CM बोले किसानों का ब्याज जमा कर उन्हें रेगुलर करेंगे
Fri, 09 Dec 2022 09:43 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 09 Dec 2022 09:43 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान किसान हित के नाम पर रोज कोई ना कोई पब्लिसिटी स्टंट करते रहते हैं। अब उन्होंने किसान गौरव सम्मेलन करने का अभिनय किया है।
विज्ञापन
सीएम शिवराज और कमलनाथ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में एक साल से कम का समय बचा है। इससे पहले ही प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस की बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर किसानों के कर्ज को लेकर सवाल उठाया है। उधार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान गौरव सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस के धोखाधड़ी के शिकार किसानों का ब्याज जमा कर उन्हें रेगुलर करेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान किसान हित के नाम पर रोज कोई ना कोई पब्लिसिटी स्टंट करते रहते हैं। अब उन्होंने किसान गौरव सम्मेलन करने का अभिनय किया है। मैं मुख्यमंत्री से जानना चाहता हूं कि जब कांग्रेस सरकार ने 27 लाख किसानों की कर्ज माफी कर दी थी तो आपने किसानों की कर्ज माफी क्यों रोक दी?
नाथ ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री से यह भी जानना चाहता हूं की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 में किसानों की आमदनी दोगुनी करने का वादा किया था और 2022 का अंतिम महीना आ गया है, लेकिन किसानों की आमदनी दुगनी होनी तो दूर किसानों की लागत कई गुना बढ़ गई है। पूरे प्रदेश में किसान खाद के लिए बुरी तरह परेशान हो रहे हैं। झूठी घोषणाएं और आयोजन करने की जगह आप कम से कम एकाध बार तो किसान हित का कुछ अच्छा काम करिए?
विज्ञापन
वहीं, भोपाल में किसान गौरव सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने कर्जमाफी के नाम पर किसानों से धोखाधड़ी की। कर्जमाफी की राह देखते हुए कई किसान डिफाल्टर हो गए। हम कांग्रेस की धोखाधड़ी के शिकार किसानों का ब्याज जमा करके उन्हें रेगुलर करेंगे।
चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री ट्रांसफार्मर अनुदान योजना नए बजट में शीघ्र प्रारंभ की जाएगी। आप लोगों से जिस तरह के सुझाव मिलेंगे, उसके अनुसार ट्रांसफार्मर शीघ्र बदले जाने के लिए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान भाई अपने खेतों तक आसानी से पहुंच सकें, इसके लिए मुख्यमंत्री खेत सड़क योजना शीघ्र प्रारंभ की जाएगी। गांवों में जो किसान लंबे समय से जमीन पर काबिज हैं, उन्हें उस भूमि का पट्टा देकर मुख्यमंत्री भू स्वामित्व योजना के अंतर्गत जमीन का मालिकाना हक दिया जाएगा।