फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics: Kailash Vijayvargiya and Saudan Singh retained in JP Nadda's team, Sudhir Gupta relieved of respo

MP Politics: नड्डा की टीम में कैलाश और सौदान सिंह बरकरार, सुधीर गुप्ता को किया मुक्त, जानिए क्यों और क्या बदला

Sat, 29 Jul 2023 11:52 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 29 Jul 2023 11:52 AM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा ने अपनी नई टीम घोषित कर दी है। इसमें मध्य प्रदेश से तीन नेताओं की जगह कायम है। मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
MP Politics: Kailash Vijayvargiya and Saudan Singh retained in JP Nadda's team, Sudhir Gupta relieved of respo
भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा ने अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है। इसमें मध्य प्रदेश से कैलाश विजयवर्गीय को राष्ट्रीय महासचिव और सौदान सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कायम रखा गया है। विजयवर्गीय लगातार चौथी बार राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त हुए हैं। डिंडौरी जिले से पूर्व विधायक ओमप्रकाश धुर्वे भी सचिव पद पर बने हुए हैं। मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता को जरूर सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। 

विज्ञापन


विजयवर्गीय को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी 
कैलाश विजयवर्गीय के सिर हरियाणा विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत का सेहरा बंधा था। तब से उन्हें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की टीम का हिस्सा माना जा रहा है। उसके बाद पश्चिम बंगाल जैसे महत्वपूर्ण राज्य की जिम्मेदारी भी उन्हें दी गई थी। भले ही भाजपा बंगाल में सरकार नहीं बना सकी, लेकिन प्रमुख विपक्षी पार्टी बनकर चौंकाया जरूर। इसके बाद कयास लग रहे थे कि कैलाश विजयवर्गीय का प्रभाव कम होगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। उन्हें पार्टी ने न केवल राष्ट्रीय महासचिव बनाए रखा, बल्कि मध्य प्रदेश चुनावों में अहम जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी ने उन्हें इस साल होने जा रहे पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की पॉलिटिकल विंग की कमान सौंपी थी। अब उन्हें फिर नई टीम में राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी देकर संगठन में उनकी पूछ-परख कम होने की अटकलों को विराम लगा दिया है। विजयवर्गीय को चुनावी मैनेजमेंट का माहिर माना जाता है। मध्य प्रदेश के मालवा- निमाड़ में उनकी गहरी पकड़ है, जहां पार्टी का पूरा फोकस बना हुआ है।  
विज्ञापन


हिमाचल की हार के बाद भी सौदान का वजन कायम
विदिशा के रहने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता सौदान सिंह को फिर से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। सौदान सिंह संघ के करीबी हैं। एक दशक पहले राजनाथ सिंह के अध्यक्षीय कार्यकाल के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री पद से इस्तीफा देकर चौंकाया था। संघ से लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें मनाया और जिम्मेदारी कायम रखी थी। 20 साल तक उनके पास छत्तीसगढ़ का प्रभार रहा। पिछले साल उन्हें हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रभारी बनाया गया था। भले ही पार्टी चुनाव हार गई और सरकार चली गई, सौदान सिंह का प्रभाव कायम है। यही वजह है कि उन्हें अब भी उपाध्यक्ष कायम रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आदिवासी नेता के तौर पर धुर्वे का पद कायम
डिंडौरी जिले से पूर्व विधायक ओमप्रकाश धुर्वे को इस बार भी सचिव पद पर रखा गया है। धुर्वे अनुसूचित जनजाति वर्ग से आते हैं। 2013 से 2018 तक विधायक रहे और पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी से हारे थे। मध्य प्रदेश में भाजपा का पूरा फोकस आदिवासी वोटरों पर है। आरक्षित सीटों पर भाजपा का प्रदर्शन सत्ता में लौटने का रास्ता साफ करेगा। इसके अलावा धुर्वे का महाराष्ट्र में सह-प्रभारी के तौर पर प्रदर्शन भी अच्छा रहा है। इसे देखते हुए उन्हें पद पर कायम रखा गया है। मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता को सह-कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी से मुक्त करने की वजह विधानसभा और लोकसभा चुनावों की तैयारी से जोड़ी जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed