फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics: I.N.D.I.A. in Madhya Pradesh Crack in alliance! AAP, SP and Congress will contest elections separ

MP Politics: मध्य प्रदेश में I.N.D.I.A. गठबंधन में दरार!, आप, सपा और कांग्रेस अलग-अलग लड़ेंगी चुनाव

Wed, 13 Sep 2023 05:31 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 13 Sep 2023 05:31 PM IST
सार

I.N.D.I.A. गठबंधन के मंच पर भले ही विपक्षी पार्टियों की एकजुटता का राग सुर पकड़ रहा हो, मध्य प्रदेश में तो यह बेसुरा ही हो गया है। आप, सपा और कांग्रेस यहां तो अलग-अलग ही चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। 

विज्ञापन
MP Politics: I.N.D.I.A. in Madhya Pradesh Crack in alliance! AAP, SP and Congress will contest elections separ
मध्य प्रदेश चुनाव

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए टिकट तय होने लगे हैं। भाजपा, सपा, बसपा और आप ने तो अपने उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी कर दी है। उसके प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं। इससे राष्ट्रीय स्तर पर एकजुटता दिखा रही विपक्षी पार्टियों के गठबंधन 'इंडिया' यानी इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इन्क्लूसिव अलायंस की पोल खुल गई है। यह अभी से साफ हो गया है कि विपक्षी गठबंधन में शामिल दल मध्य प्रदेश में अलग-अलग ही चुनाव लड़ेंगे। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव नवंबर-दिसंबर में होंगे। इसके लिए भाजपा, सपा, आप और बसपा ने उम्मीदवारों की एक-एक सूची जारी कर दी है। प्रदेश में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। विपक्षी गठबंधन इंडिया में शामिल समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी के अपने पॉकेट्स हैं, जहां वह कुछ सीटों को हासिल करने की स्थिति में हैं। वहीं, कांग्रेस 2018 में सरकार बनाने में कामयाब हुई थी। ऐसे में वह तो किसी पार्टी से समझौता नहीं करने वाली है, यह भी साफ हो गया है। भाजपा और कांग्रेस समेत तमाम दलों के नेता कह चुके हैं कि मध्य प्रदेश में विपक्षी पार्टियों का गठबंधन नहीं होगा। 
विज्ञापन


कहां कौन है मजबूत 
  •  प्रदेश की छतरपुर की बिजावर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी से राजेश कुमार शुक्ला ने चुनाव जीता था, लेकिन अब वे भी भाजपा में शामिल हो गए। सपा उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे पन्ना, छतरपुर, भिंड, मुरैना, ग्वालियर, दतिया, सतना, रीवा में प्रभाव होने का दावा करती है। इस पर पार्टी के पदाधिकारियों ने 13 जिलों की 57 सीटों को ए ग्रेड में रखा है। अब तक पार्टी की तरफ से सात उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामायण सिंह पटेल का कहना है कि अभी हमारे यहां गठबंधन जैसी कोई बात नहीं दिख रही है। हम सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। इसके बाद हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष पर सब कुछ निर्भर है। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  •  आम आदमी पार्टी विंध्य क्षेत्र में तेजी से बढ़ी है। सिंगरौली में पार्टी की महापौर है। पार्टी ने 10 उम्मीदवारों का एलान किया है। अरविंद केजरीवाल भी लगातार सभाएं ले रहे हैं। सतना के बाद रीवा में 18 सितंबर को रैली होने वाली है। आप की प्रदेश अध्यक्ष और सिंगरौली की महापौर रानी अग्रवाल का कहना है कि हम पूरी ताकत के साथ अकेले ही चुनाव लड़ेंगे। सभी 230 सीटों पर प्रत्याशी उतारेंगे। दूसरी सूची भी दो से तीन दिनों में जारी हो जाएगी। गठबंधन को लेकर हमें कोई संभावना नहीं दिख रही है। 


कांग्रेस को होगा नुकसान 
प्रदेश में सपा, आम आदमी पार्टी कई सीटों पर मजबूत हैं। ऐसे में गठबंधन नहीं होने का नुकसान कांग्रेस को ही होगा। चुनाव में सपा और आदमी पार्टी के उम्मीदवार चुनाव भले ही नहीं जीते, लेकिन वोट काटने का नुकसान कांग्रेस को भुगतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed