फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics: For the victory of 2023, Congress claims to give weekly leave to the police after the restoration

MP Politics: 2023 की जीत के लिए कांग्रेस का पुरानी पेंशन बहाली के बाद पुलिस को साप्ताहिक अवकाश देने का दाव

Mon, 12 Dec 2022 01:42 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 12 Dec 2022 01:42 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर कहा कि शिवराज सरकार द्वारा बंद की गई पुलिस की साप्ताहिक अवकाश योजना को मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही फिर बहाल किया जाएगा।

विज्ञापन
MP Politics: For the victory of 2023, Congress claims to give weekly leave to the police after the restoration
पूर्व सीएम कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 में एक साल से भी कम का समय बचा है। इसके साथ ही दोनों राजनीतिक दलों ने वोटरों को साधने दम लगाना शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने किसानों की कर्ज माफी, पुरानी पेंश बहाली के बाद अब पुलिस कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने का ऐलान किया है। 
विज्ञापन

  
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर कहा कि शिवराज सरकार द्वारा बंद की गई पुलिस की साप्ताहिक अवकाश योजना को मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही फिर बहाल किया जाएगा। प्रदेश में करीब एक लाख के करीब पुलिस कर्मियों की संख्या है। वहीं, इससे एक दिन पहले कमलनाथ ने शिवराज सरकार द्वारा बंद की गई सरकारी कर्मचारियों की पेंशन को दोबारा शुरू करने का वादा किया है। प्रदेश में पुरानी पेंशन की मांग कर रहे कर्मचारियों की संख्या भी करीब चार लाख के आसपास है। वहीं, तीसरा कमलनाथ ने किसान कर्ज माफी योजना को दोबारा लागू करने की घोषणा की थी। प्रदेश में करीब 12 लाख किसान है। 2018 में किसानों की कर्ज माफी योजना के ऐलान के बाद ही प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने के करीब पहुंच पाई थी और सरकार बनाई भी। लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया के अपने समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल होने से सरकार गिर गई थी। अब देखना यह होगा कि कमलनाथ की इन घोषणाओं से आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को कितना लाभ मिलता है। 
विज्ञापन


नरोत्तम मिश्रा ने कसा तंज 
वहीं, कमलनाथ की घोषणाओं पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने रविवार को तंज कसा था। मिश्रा ने एक बयान जारी कर कहा कि कमलनाथ जी काठ की हांडी एक ही बार चढ़ती है। लगातार झूठ बोलने से लोग भ्रमित नहीं होते है। आपकी रोज-रोज की नई नई घोषणाओं से एक फिल्म का गाना याद आ रहा है कसमे वादे प्यार वफा, आपकी बाते हैं बातों का क्या? 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गृहमंत्री ने कहा कि 10 दिन में दो लाख तक का कर्जा आप माफ करने वाले थे। ऐसा नहीं करने पर मुख्यमंत्री बदलने वाले आप थे। बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने वाले आप थे। कमलनाथ जी मध्य प्रदेश आपके झूठे वादों को भुला नहीं है। एक भी बेटी को आपने 51 हजार रुपया नहीं दिया। युवाओं से कहा ढोल बजाओ ढोर चराओं। सब जन हितैषी योजनाओं पर ताले डज्ञल दिए। मत भूलिए काठ की हांडी एक ही बार चढ़ती है, अब नहीं चढने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed