फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics: Digvijaya Singh Says Kamal Nath Will Not Leave Sonia Gandhi

MP Politics: दिग्विजय बोले- सोनिया गांधी का साथ कभी नहीं छोड़ेंगे कमलनाथ, उनके भाजपा में जाने का सवाल ही नहीं

Sat, 17 Feb 2024 03:48 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/जबलपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 17 Feb 2024 03:48 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के दिग्गज कांग्रेस नेता कमलनाथ के भाजपा में जाने की अटकलों को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने खारिज कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि कमलनाथ कभी भी सोनिया गांधी का साथ नहीं छोड़ सकते।  

विज्ञापन
MP Politics: Digvijaya Singh Says Kamal Nath Will Not Leave Sonia Gandhi
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलों को खारिज कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि कमलनाथ जी से मेरी बात हुई है। वह कहीं नहीं जा रहे हैं। भाजपा में जाने की बातें मनगढ़ंत है और मीडिया की बनाई हुई है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ कभी भी सोनिया गांधी का साथ छोड़कर नहीं जा सकते। जो डर रहे हैं या बिक रहे हैं, वह भाजपा में जा रहे हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, शनिवार को कमलनाथ ने छिंदवाड़ा के कार्यक्रम रद्द किए और उसके बाद भोपाल होकर दिल्ली रवाना हो गए। दिल्ली में इस समय भाजपा की बड़ी बैठक चल रही है। मध्य प्रदेश भाजपा के सभी बड़े नेता इस समय दिल्ली आए हुए हैं। ऐसे में कमलनाथ और उनके सांसद बेटे नकुलनाथ का अचानक दिल्ली रवाना होना, उनके भाजपा में शामिल होने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि जब से कमलनाथ को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाया है, तब से ही वे नाराज चल रहे हैं। उन्होंने पार्टी के कार्यक्रमों में भी जाना कम कर दिया है। इस वजह से इन अटकलों को भी हवा मिल रही है। 
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह ने जबलपुर में कहा कि  यह कोई प्लान नहीं है। कमलनाथ जी तो छिंदवाड़ा में है। मीडिया जब तक किसी बात को सनसनीखेज नहीं बनाता, तब तक वह चलता नहीं है। जिस व्यक्ति ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत नेहरू-गांधी परिवार के पीछे खड़े होकर की थी। वह उस समय लड़ रहे थे, जब जनता पार्टी की सरकार इंदिराजी को जेल भेजना चाहती थी। क्या आप विचार भी कर सकते हो कि ऐसा आदमी सोनिया गांधी के परिवार या कांग्रेस को छोड़कर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

   

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed