फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP politics: Congress closed the doors for the leaders who left the party, new leadership will be ready, strat

MP politics: पार्टी छोड़कर गए नेताओं के लिए कांग्रेस ने बंद किए दरवाजे, नए नेतृत्व होंगे तैयार, बनी रणनीति

Mon, 08 Jul 2024 09:25 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 08 Jul 2024 09:25 PM IST
सार

 मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी को छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए नेताओं के लिए वापसी के दरवाजे बंद कर दिए गए हैं। कांग्रेस नए नेतृत्व तैयार करेगी।

 

विज्ञापन
MP politics: Congress closed the doors for the leaders who left the party, new leadership will be ready, strat
pcc bhopal - फोटो : amarujala

विस्तार


विज्ञापन
मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी जहां विधानसभा और लोकसभा चुनाव में लगातार हार का सामना करना पड़ा है वही पार्टी छोड़ने वाले नेताओं की भी झड़ी लगी हुई कुछ नेता भाजपा में सही जगह नहीं मिलने से कांग्रेस में वापसी करना चाहते हैं लेकिन कांग्रेस एक बार पार्टी छोड़कर गए नेताओं के लिए रास्ते बंद कर दिए। निचले स्तर तक कांग्रेस अब नए नेतृत्व तैयार करेगी। कांग्रेस एक बार फिर संगठन में जान फूंकने की कोशिश कर रही है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में शनिवार और रविवार को चली मैराथन बैठक के बाद संगठन की मजबूती और जनता के बीच पकड़ बनाने के लिए रणनीति बनी है।
अलग-अलग विभागों के हुए भ्रष्टाचार को गांव-गांव तक ले जाने की तैयारी
प्रदेश में अलग-अलग विभागों से भ्रष्टाचार की जानकारी सामने आ रही है, इसे लेकर कांग्रेस सरकार पर हमलावर है। अब पार्टी ने तय किया है कि इन मुद्दों को ग्रामीण स्तर तक ले जाकर जनता को बताया जाएगा।पार्टी के सभी नेता अब भ्रष्टाचार पर सबसे अधिक ध्यान देंगे। कांग्रेस विभागवार गड़बड़ी का तथ्यात्मक चिट्ठा तैयार कर रही है । सभी विभाग का प्रजेंटेशन तैयार कर जनता को दिखाया और बताया जाएगा।
विज्ञापन

सदस्यता अभियान पर जोर
बैठक में तय किया गया है कि प्रदेश में पार्टी का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए ग्रामीण स्तर तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ने का काम किया जाएगा। प्रदेश में लगातार सदस्यता अभियान चलेगा। पार्टी का जोर नया नेतृत्व विकसित करने पर रहेगा। हर अंचल में अलग-अलग वर्ग का नया नेतृत्व तैयार किया जाएगा। इसमें अधिक से अधिक युवाओं को मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी को मजबूत करने प्रत्याशियों ने दिए कई सुझाव
 विधानसभा चुनाव हारे प्रत्याशियों और विधायकों ने कई पार्टी को मजबूत बनने के लिए कई सुझाव दिए हैं। जिसके बाद बैठक में तय किया गया है कि पार्टी पूरे जज्बे और मजबूती के साथ एक बार फिर जनता की आवाज बनेगी।  राजनीतिक मामले की समिति में शामिल सदस्यों ने सभी सुझाव दिए हैं। इस आधार पर संगठन में बदलाव किया जाएगा। जनता के बीच पहुंचने के लिए अभियान चलाए जाएंगे। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भितरघात करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
कांग्रेस के संविधान के अनुसार बनेगी नई कार्यकारिणी
मध्य प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह ने कहा है कि 15 से 20 दिन के अंदर नई कार्यकारिणी घोषित कर दी जाएगी। खास बातें हैं कि प्रदेश की नई कार्यकारिणी कांग्रेस के संविधान के अनुसार बनेगी। यह पहले की तरह बहुत बड़ी नहीं होगी। जो पद जितनी संख्या में निर्धारित हैं, उतने पदाधिकारियों को ही मौका दिया जाएगा। साथ ही अब राज्य स्तर के पदाधिकारियों के दौरा कार्यक्रम पीसीसी से बनाए जाएंगे। जिला इकाइयों को अपना अधिक ध्यान ग्रामीण क्षेत्रों में लगाना होगा। चार वर्ष तक सशक्त विपक्ष की भूमिका पार्टी निभाएगी हर स्तर पर सामंजस्य बनाकर काम करना है।
पार्टी छोड़कर गए नेताओं के लिए दिग्विजय ने दिया सुझाव
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बैठक में सुझाव दिया है कि जो लोग पार्टी से चले गए वह विचारधारा से अलग हो चुके हैं, उन्हें लेने की आवश्यकता नहीं है। वहीं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा है कि अनुशासन ऊपर से नीचे की होना चाहिए और पारदर्शिता नीचे से। कोई भी हो अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई की जाए। जबकि पूर्व मंत्री सचिन यादव ने सुझाया कि जो लोग कांग्रेस छोड़ निर्दलीय लड़े, भले ही अच्छी स्थिति में रहे पर उन्हें दोबारा टिकट न दिया जाए।

अरुण यादव ने सुझाव दिया कि मोर्चा व संगठनों को दिए कामों की निगरानी राज्य स्तर से होनी चाहिए। समिति में नकुल नाथ भी थे, पर बाहर होने के कारण शामिल नहीं हो पाए। 15 दिन बाद फिर इन्हीं विषयों पर एक बार जितेन्द्र सिंह की उपस्थिति में बैठक होगी, जिसमें सुझावों को अंतिम रूप देकर लागू किया जाएगा। पूरी तैयारी है कि छह माह में कांग्रेस संगठन नए रूप में आ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed