फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics: CM Shivraj's meeting with the Prime Minister after the governor, speculation about cabinet expans

MP Politics: राज्यपाल के बाद सीएम शिवराज की प्रधानमंत्री से मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज

Sun, 25 Dec 2022 11:50 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 25 Dec 2022 11:50 AM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मुलाकात की। इसके बाद अब मुख्यमंत्री दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस टाइमिंग ने प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट की चर्चा को तेज कर दिया हैं।

विज्ञापन
MP Politics: CM Shivraj's meeting with the Prime Minister after the governor, speculation about cabinet expans
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मुलाकात की। इसके बाद अब मुख्यमंत्री दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस टाइमिंग ने प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट की चर्चा को तेज कर दिया हैं। शिवराज मंत्रिमंडल में अभी चार मंत्रियों के पद खाली हैं।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मुलाकात की। इस शिष्टाचार भेंट में सीएम ने राज्यपाल को विधानसभा सत्र के संबंध में जानकारी दी। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी चर्चा की। इसके बाद अब मुख्यमंत्री आज रात दिल्ली रवाना होंगे। सीएम दिल्ली में सोमवार को प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे। हालांकि सीएम की पीएम से मुलाकात में 2023 में इंदौर में होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस एवं सम्मेलन, जी-20 समिट की जानकारी देंगे। राज्यपाल के बाद दिल्ली में प्रधानमंत्री से मुलाकात की टाइमिंग ने सियासी गलियारों में प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना को बढ़ा दिया है। जानकारों का कहना है कि नए साल में शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार होने की संभावना है।
विज्ञापन

 
मंत्रियों के रिपोर्ट पर भी संगठन की चर्चा 

गुजरात चुनाव के बाद प्रदेश में मंत्रिमंडल में फेरबदल होने की चर्चा थी। इसको लेकर कोर कमेटियों की बैठक में भी सहमति बन गई। केंद्रीय नेतृत्व भी पहले ही स्वीकृति दे चुका है। गुजरात चुनाव में बीजेपी की बंपर जीत के बाद अब फिर प्रदेश बीजेपी संगठन एक्टिव हो गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार सर्वे रिपोर्ट के आधार पर विधायकों से वन टू वन चर्चा कर रहे। वहीं, मंत्रियों के रिपोर्ट कार्ड पर भी संगठन और सीएम ने बात कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवराज कैबिनेट में चार पद खाली 
 शिवराज सिंह चौहान चुनाव के पहले अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल करते हैं। पिछले चुनाव में भी उन्होंने दिसंबर में कई मंत्रियों को बदल दिया था। शिवराज कैबिनेट में मुख्यमंत्री को मिलाकर 30 मंत्री है, अभी चार कैबिनेट मंत्री के पद खाली है। इन पदों को भरने के साथ ही सर्वे में नेगिटिव रिपोर्ट आने वाले 10 से ज्यादा मंत्रियों के विभागों में फेरबदल होने की संभावना हैं। इसमें सिंधिया कोटे के मंत्री भी हटेंगे। शिवराज कैबिनेट में जातिगत और क्षेत्रीय आधार पर नए चेहरों को मौका मिलने की संभावना है। 
  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed