फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics: BJP releases list of 21-member election management committee, attention was paid to ethnic and re

MP Politics: BJP ने 21 सदस्यीय चुनाव प्रबंध समिति की सूची की जारी, जातीय और क्षेत्रीय संतुलन का रखा गया ध्यान

Sat, 29 Jul 2023 11:02 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 29 Jul 2023 11:02 PM IST
सार

चुनाव प्रबंधन समिति में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन का पूरा ध्यान रखा गया है। पार्टी ने हरिजन आदिवासी और सामान्य सभी वर्गों के नेताओं का प्रतिनिधित्व दिया है।
 

विज्ञापन
MP Politics: BJP releases list of 21-member election management committee, attention was paid to ethnic and re
भाजपा की चुनावी तैयारियां - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश भाजपा ने मिशन-2023 के लिए चुनाव प्रबंध समिति की सूची शनिवार देररात जारी कर दी। इस समिति में सभी दिग्गज नेताओं और उनके समर्थक मंत्री को शामिल किया गया है। चुनाव प्रबंध समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर समिति में संतुलन साधने में सफल रहे।  
विज्ञापन


भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक बनाया है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रदेश के चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित अन्य नेताओं के साथ चुनाव प्रबंधन समिति बनाने के लिए कुछ दिनों पहले बैठकें की थीं। इस बैठक में तय नामों को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की स्वीकृति के बाद जाी कर दिया गया है। सूची जारी करने से पहले भी भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर, चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भाजपा मुख्यालय में बैठक की। 
विज्ञापन


चुनाव प्रबंधन समिति में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रहलाद पटेल शामिल किए गए हैं। इसके साथ ही मध्य प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व जबलपुर के सांसद राकेश सिंह, पूर्व मंत्री व भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह और पूर्व मंत्री विधायक अजय विश्नोई, सांसद गजेंद्र पटेल, पूर्व मंत्री विधायक रामपाल सिंह, विधायक प्रदीप लारिया, मप्र के मंत्री भूपेंद्र सिंह, तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, सतना के सांसद गणेश सिंह शामिल किए गए हैं। इसके साथ ही पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, उमाशंकर गुप्ता और पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को भी चुनाव प्रबंधन समिति में शामिल किया गया है। चुनाव प्रबंधन समिति में सिंधिया समर्थक मंत्री तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह नेतागण आमंत्रित सदस्य
भाजपा के प्रदेश महामंत्री और प्रदेश कार्यालय प्रभारी भगवानदास सबनानी के हस्ताक्षर से जारी की गई सूची में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश चुनाव प्रभारी व केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव, प्रदेश चुनाव प्रभारी व केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव, भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद को आमंत्रित सदस्य के रूप में चुनाव प्रबंधन समिति में रखा गया है।


जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधा 
चुनाव प्रबंधन समिति में मध्य प्रदेश के चार मंत्री शामिल है जिसमें डॉ. नरोत्तम मिश्रा के अलावा भूपेंद्र सिंह, तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत शामिल हैं। चुनाव प्रबंधन समिति में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन का पूरा ध्यान रखा गया है। पार्टी ने हरिजन आदिवासी और सामान्य सभी वर्गों के नेताओं का प्रतिनिधित्व दिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed