फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics: BJP MLA's brother took Congress membership, Kamal Nath wore a scarf

MP Politics: भाजपा विधायक के भाई ने ली कांग्रेस की सदस्यता, कमलनाथ ने पहनाया दुपट्टा

Sun, 21 May 2023 08:18 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 21 May 2023 08:18 PM IST
सार

भाजपा विधायक प्रदीप लारिया के भाई डॉ. हेमंत लारिया के साथ बालाघाट की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुभा मुंजारे, सतना के वरिष्ठ नेता सईद अहमद, अम्बाह जिला मुरैना के अभिनव छारी, मुरैना के महेश मावई ओर वेदांती त्रिपाठी ने कांग्रेस की सदस्यता ली। 

विज्ञापन
MP Politics: BJP MLA's brother took Congress membership, Kamal Nath wore a scarf
हेमन्त लारिया के भाई प्रदीप लारिया सागर जिले के नरयावली विधानसभा से तीन बार के विधायक है. - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सागर की नरयावली विधानसभा सीट से भाजपा विधायक प्रदीप लारिया के भाई डॉ. हेमंत लारिया ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ली। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने उन्हें दुपट्टा पहनाया और पार्टी में स्वागत किया। इसी तरह सतना, मुरैना, हरदा, बालाघाट सहित अन्य जिलों के कई जनप्रतिनिधियों ने कांग्रेस की सदस्यता ली है। 
विज्ञापन


डॉ. हेमंत लारिया के साथ-साथ बालाघाट की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुभा मुंजारे, सतना के वरिष्ठ नेता सईद अहमद, अम्बाह जिला मुरैना के अभिनव छारी, मुरैना के महेश मावई ओर वेदांती त्रिपाठी ने कांग्रेस की सदस्यता ली। सईद अहमद कांग्रेस के पूर्व मंत्री रहे हैं। हालांकि, मध्य प्रदेश के पंचायत चुनावों में टिकट वितरण से खफा होकर बसपा में शामिल हो गए थे। अभिनव छारी ने 2020 में विधानसभा के उपचुनावों में निर्दलीय पर्चा भरा था और भाजपा-कांग्रेस के उम्मीदवारों को कड़ी टक्कर दी थी। वहीं मुकेश मावई पूर्व जिला पंचायत सदस्य हैं और उन्होंने बसपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ली है। 
विज्ञापन

 

MP Politics: BJP MLA's brother took Congress membership, Kamal Nath wore a scarf
भोपाल में कांग्रेस में शामिल हुए नेता। - फोटो : सोशल मीडिया
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने बसपा और भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर पार्टी का दुपट्टा पहनाकर सभी का स्वागत किया। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर सभी ने कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति पर विश्वास जताते हुए कहा कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी सौंपेगी, पूरी निष्ठा और लगन से पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।

हेमंत के कांग्रेस में शामिल होने के पीछे की कहानी
सागर जिले की नरयावली सीट से भाजपा विधायक प्रदीप लारिया के खिलाफ पिछले दिनों गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था। भोपाल की एमपी-एमएलए कोर्ट ने उनके खिलाफ यह कार्यवाही की थी। इसकी वजह यह है कि उन्होंने कोर्ट की कार्यवाही को गंभीरता से नहीं लिया और कार्यवाही से गैरहाजिर बने रहे। खैर, रिजर्व सीट से आने वाले प्रदीप लारिया के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने से भाजपा की परेशानियां बढ़ गई हैं। बताया जा रहा है कि प्रदीप लारिया का टिकट कट सकता है। इस वजह से उनके भाई ने कांग्रेस की सदस्यता ली है ताकि यदि टिकट कटा तो हेमंत के लिए कांग्रेस से टिकट की जुगाड़ की जाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed