{"_id":"644cc86a2e687c348a043a58","slug":"mp-police-transfers-transfer-of-seven-police-officers-transfer-order-of-nimish-aggarwal-canceled-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Police Transfers: सात पुलिस अफसरों के तबादले, निमिष अग्रवाल का ट्रांसफर आदेश रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Police Transfers: सात पुलिस अफसरों के तबादले, निमिष अग्रवाल का ट्रांसफर आदेश रद्द
Sat, 29 Apr 2023 01:05 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 29 Apr 2023 01:05 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के गृह विभाग ने सात पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
MP-Police
विस्तार
मध्यप्रदेश गृह विभाग ने सात पुलिस अफसरों के ट्रांसफर का आदेश जारी किया है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण है इंदौर के डिप्टी कमिश्नर (क्राइम) निमिष अग्रवाल को लेकर जारी हुआ आदेश उन्हें 25 मार्च 2023 को जारी आदेश में पीटीसी इंदौर में एसपी बनाया गया था। उसे रद्द करते हुए 2010 के आईपीएस अफसर को पुरानी पोस्टिंग पर कायम रखा गया है। साथ ही उन्हें आसूचना और सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके अलावा 2012 बैच के आईपीएस अफसर शैलेंद्र सिंह चौहान को भिंड एसपी से मुरैना एसपी बनाया गया है। 2013 बैच के आईपीएस अफसर सूरज कुमार वर्मा को डिप्टी कमिश्नर (जोन-2) इंदौर से सेनानी प्रथम वाहिनी, विसबल इंदौर नियुक्त किया गया है। इसी तरह 2013 बैच की आईपीएस अफसर यांगचेन डोलकर भुटिया को सेनानी प्रथम वाहिनी विसबल इंदौर से पीटीसी इंदौर का एसपी बनाया गया है। 2015 बैच के आईपीएस अफसर आशुतोष बागरी को पीएचक्यू भोपाल से भिंड में सेनानी 17वीं वाहिनी के पद पर पदस्थ किया गया है। उज्जैन एएसपी और 2018 के आईपीएस अफसर अभिषेक आनंद के पुराने तबादला आदेश में संशोधन जारी किया गया है। उन्हें 25 मार्च को डिप्टी कमिश्नर (क्राइम) इंदौर बनाया गया था। इसके स्थान पर उन्हें डिप्टी कमिश्नर (जोन-2) इंदौर का प्रभार दिया गया है। इसके अलावा राज्य पुलिस सेवा के अफसर मनीष खत्री को खरगोन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से पदोन्नत करते हुए भिंड का एसपी बनाया गया है।
विज्ञापन
