{"_id":"689b4585942b89d69c059651","slug":"mp-pm-modi-and-fiji-pm-will-meet-in-gwalior-on-august-25-pm-will-do-bhoomi-pujan-of-mitra-park-in-dhar-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: 25 अगस्त को ग्वालियर में PM मोदी और फिजी के पीएम की मुलाकात, ऐतिहासिक धरोहरों का भ्रमण भी कर सकते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: 25 अगस्त को ग्वालियर में PM मोदी और फिजी के पीएम की मुलाकात, ऐतिहासिक धरोहरों का भ्रमण भी कर सकते हैं
Tue, 12 Aug 2025 07:28 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 12 Aug 2025 07:28 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फिजी के प्रधानमंत्री सितिवेनी लिगामामाडा राबुका 25 अगस्त को ग्वालियर में मुलाकात करेंगे। करीब चार घंटे चलने वाली इस बैठक में भारत-फिजी के बीच सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा होगी। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी धार जाकर देश के पहले पीएम मित्रा पार्क का भूमिपूजन करेंगे, जिससे मालवा क्षेत्र में औद्योगिक विकास और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी।
- फोटो : PTI
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फिजी के प्रधानमंत्री सितिवेनी लिगामामाडा राबुका के 25 अगस्त को ग्वालियर में मुलाकात होगी। यहां पर दोनों नेताओं के बीच महत्वपूर्ण बैठक होगी। यह मुलाकात भारत और फिजी के बीच आपसी सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से होगी। जिला प्रशासन और पुलिस दोनों नेताओं के दौरे को लेकर तैयारियों में जुट गया है। सूत्रों के अनुसार दोनों नेता करीब चार घंटे ग्वालियर में साथ रह सकते है, जिसमें दोनों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को लेकर बातचीत हो सकती है। दोनों नेताओं का आधिकारिक दौरे का कार्यक्रम जल्द ही जारी हो सकता है। जानकारी के अनुसार दोनों ही नेता सुबह 11 बजे ग्वालियर पहुंचेंगे। चर्चा है कि फिजी के प्रधानमंत्री ग्वालियर की ऐतिहासिक धरोहरों का भ्रमण भी कर सकते हैं, जिसमें तानसेन के मकबरे का दौरा भी शामिल हो सकता है।
ये भी पढ़ें- MP News: सीएम ने केंद्रीय गृहमंत्री शाह से की दिल्ली में मुलाकात, प्रदेश के विकास कार्यों की दी जानकारी
ग्वालियर से धार जाएंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्वालियर से धार रवाना होंगे। यहां बदनावर क्षेत्र में बनने वाले देश के पहले पीएम मित्रा पार्क का भूमिपूजन करेंगे। इस पार्क के तैयार होने पर मालवा क्षेत्र को औद्योगिक विकास की नई पहचान मिलेगी। कपास उत्पादक किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और लगभग 3 लाख लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- OBC Reservation: सुप्रीम कोर्ट से MP सरकार को बड़ी राहत, OBC आरक्षण पर 23 सितंबर से रोजाना होगी अंतिम सुनवाई