फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Patanjali Cow Ghee Found Unsafe; Recall Ordered, Stocks Found in Shops to Be Seized

मप्र: पतंजलि गाय का घी जांच में असुरक्षित, बाजार से वापसी के आदेश; दुकानों पर मिला तो होगी जब्ती

Fri, 09 Oct 2026 05:23 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 09 Oct 2026 05:23 AM IST
सार

मध्यप्रदेश में पतंजलि गाय के घी का एक बैच खाद्य प्रयोगशाला की जांच में असुरक्षित पाए जाने के बाद खाद्य विभाग ने इसे बाजार से वापस मंगाने के आदेश दिए हैं। भोपाल में भी घी और मैगी के चार नमूने लिए गए हैं।  

विज्ञापन
MP: Patanjali Cow Ghee Found Unsafe; Recall Ordered, Stocks Found in Shops to Be Seized
खाद्य विभाग के अधिकारी कार्रवाई करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पतंजलि घी का एक बैच खाद्य प्रयोगशाला की जांच में असुरक्षित पाए जाने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने इसे बाजार से वापस मंगाने के आदेश जारी किए हैं। आठ अक्टूबर को जारी आदेश के अनुसार, गाय घी के 200 एमएल पैक, बैच नंबर FAWB260017 और निर्माण तिथि अप्रैल 2026 वाले उत्पाद को देशभर और मध्यप्रदेश के खाद्य प्रतिष्ठानों से वापस कराया जाएगा। विभाग ने संबंधित बैच को बाजार से हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले के सामने आने के बाद भोपाल में भी खाद्य पदार्थों की जांच तेज कर दी गई है। विभाग ने दुकानदारों को निर्देश दिए हैं कि संबंधित बैच का घी नहीं बेचें। यदि किसी दुकान पर यह घी मिलता है, तो उसे तत्काल जब्त किया जाएगा। साथ ही निर्माता और विक्रेता के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत सक्षम न्यायालय में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी: किशोर कुमार सम्मान से नवाजे जाएंगे 'पंचायत' के प्रधान जी रघुवीर यादव, 13 अक्टूबर को खंडवा में अलंकरण
विज्ञापन


भोपाल में घी और मैगी के चार नमूने लिए
खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में अलग-अलग दुकानों से पतंजलि घी और मैगी के कुल चार नमूने लिए हैं। लालघाटी के न्यापुरा स्थित अग्रवाल सुपर मार्केट और बैरागढ़ के साईं सुपर मार्केट से पतंजलि घी के एक-एक नमूने लिए गए। वहीं, अशोका गार्डन स्थित अरिहंत प्रोविजन स्टोर और मयंक प्रोविजन से मैगी के एक-एक नमूने संकलित किए गए। इनमें घी के दो और मैगी के दो नमूने शामिल हैं। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। इन नमूनों की रिपोर्ट अभी आना बाकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी में पटवारियों पर शिकंजा: नौकरी गई, निलंबन और नोटिस के बीच रिश्वत के मामलों में भी कार्रवाई

रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई
विभाग के अनुसार, जांच रिपोर्ट मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 और संबंधित नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। भोपाल सहित अन्य शहरों में भी पतंजलि घी के नमूने लेने की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed