फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Newsn CM Dr. Mohan Yadav Flags off Tiranga Yatra in Bhopal Boat Club Bjp President vd Sharma Participated

MP Tiranga Yatra: बोट क्लब पर सीएम यादव ने लहराया तिरंगा, बोले- पूरा देश और प्रदेश तिरंगामय नजर आ रहा है

Tue, 13 Aug 2024 10:42 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 13 Aug 2024 10:42 AM IST
सार

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को भोपाल के बोट क्लब में आयोजित 'तिरंगा यात्रा कार्यक्रम' में शामिल हुए। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा भी थे।
 

विज्ञापन
MP Newsn CM Dr. Mohan Yadav Flags off Tiranga Yatra in Bhopal Boat Club Bjp President vd Sharma Participated
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वॉटर स्पोर्ट्स तिरंगा शो के अंतर्गत बड़े तालाब पर लेक प्रिंसेस क्रूज में ध्वज अभिवादन किया और तिरंगे की थीम बैलून छोड़े। वॉटर स्पोर्ट्स खिलाड़ियों द्वारा बड़े तालाब में देश भक्ति की धुनों के बीच तिरंगे के साथ विशेष फॉर्मेशन निर्मित की गई। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने पूरे जोश के साथ देशभक्ति गीत ‘यह देश है वीर जवानों का’ गाया और बड़े तालाब में नावों पर सवार नृतक और नृत्यांगनाओं ने गीत की धुन पर नृत्य प्रस्तुत किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने बोट क्लब पर मध्य प्रदेश टूरिज्म के नवीनीकृत फूड कॉर्नर लहर फास्ट का फीता काटकर तथा पूजन कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पूरा देश और प्रदेश तिरंगामय नजर आ रहा है और अदभुत माहौल पूरे देश में दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन



मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में इसी तरह की धूम देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि मेरी ओर से बहुत बहुत बधाई। कार्यक्रम में सीएम ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और तिरंगे के सम्मान में अपने विचार व्यक्त किए। बता दें 11 अगस्त से 15 अगस्त तक प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसमें तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही है। राष्ट्रीय पर्व को लेकर जगह जगह आयोजन किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed