फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP NewsL The youth who made the fake video of the arrest of former Chief Minister Uma Bharti viral, arrested f

MP NewsL पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की गिरफ्तारी का फर्जी वीडियो वायरल करने वाला युवक खंडवा से गिरफ्तार

Mon, 04 Nov 2024 10:47 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 04 Nov 2024 10:47 PM IST
सार

आरोपी शाकिर खान उर्फ पाजी पिता नूर मोहम्मद (20) खंडवा जिले के कल्लोद तहसील के लाहडपुर ग्राम में पंचायत भवन के पीछे परिवार के साथ रहता है।

विज्ञापन
MP NewsL The youth who made the fake video of the arrest of former Chief Minister Uma Bharti viral, arrested f
जेल प्रतीकात्मक - फोटो : istock

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की गिरफ्तारी संबंधी फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले शातिर युवक को भोपाल क्राइम ब्रांच पुलिस ने खंडवा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 20 वर्षीय युवक स्नातक का छात्र है। वह सोशल मीडिया पर इस तरह से वीडियो बनाकर लाइक और कमेंट्स प्राप्त करता है। उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स से संबद्ध बैंक खाते में उमा भारती की गिरफ्तारी का वीडियो वायरल होने के बाद 9 हजार रुपये भी आए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी युवक के सोशल मीडिया एकाउंट्स से करीब 300 ऐसे फर्जी वीडियो प्राप्त किए हैं। भोपाल क्राइम ब्रांच उसे खंडवा से गिरफ्तार कर भोपाल लाई है और पूछताछ कर रही है। हालांकि, इसके पीछे उसकी क्या मंशा है, कोई गिरोह शामिल है या नहीं इस बात का खुलासा तो नहीं हो सका है, लेकिन प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि वह ज्यादा फेमस होने के लिए बड़े लोगों की गिरफ्तारी या उनसे संबंधित वीडियो वायरल करता है।  आरोपी शाकिर खान उर्फ पाजी पिता नूर मोहम्मद (20) खंडवा जिले के कल्लोद तहसील के लाहडपुर ग्राम में पंचायत भवन के पीछे परिवार के साथ रहता है। आरोपी बीए सेकंड ईयर की पढ़ाई के साथ परिजनों के साथ खेती में भी हाथ बंटाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed