फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Youth dies due to cold in Bhopal! Sleeping was found near the pillar of metro project at night.

MP News: भोपाल में ठंड से युवक की मौत! रात में मेट्रो प्रोजेक्ट के खंभे के पास सोता मिला था

Tue, 17 Jan 2023 05:26 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 17 Jan 2023 05:26 PM IST
सार

भोपाल में मेट्रो के खंभे के पास युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। माना जा रहा है कि उसकी मौत ठंड से हुई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। 

विज्ञापन
MP News: Youth dies due to cold in Bhopal! Sleeping was found near the pillar of metro project at night.
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के भोपाल में मेट्रो के खंभे के पास युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। माना जा रहा है कि उसकी मौत ठंड से हुई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। युवक मेट्रो प्रोजेक्ट के एक खंभे के पास मिला था। भाई जब उसे जगाने पहुंचा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला भोपाल के हबीबगंज थाना क्षेत्र की होटल शुभ इन के सामने का है। 2023 में ठंड से यह पहली मौत हो सकती है। एएसआई महेश धुर्वे ने बताया कि 24 वर्षीय दिलीप पिता मनोहर चौहान सनखेड़ी कोलार में रहता था। वह रेलवे स्टेशन के आसपास रहकर काम करता था और नशे का आदी था। शराब के अलावा वह सूखे नशे भी करता था। 
विज्ञापन


भाई जगाने पहुंचा था
उसके भाई रोहित चौहान ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात करीब 8 बजे उसने दिलीप को होटल शुभ इन के सामने मेट्रो प्रोजेक्ट के खंभे के पास सोए हुए देखा था। रोहित ने उसे आवाज दी, लेकिन उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद एंबुलेंस को घटना की जानकारी दी थी। एंबुलेंस में मौजूद स्वास्थकर्मियों ने उसे चेक किया तो उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पीएम के लिए भिजवाया है। परिस्थितियां देखकर अनुमान है कि दिलीप की मौत ठंड से हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed