फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Young man made obscene video in front of the statue of Queen Kamalapati, demand to impose Rasuka

MP News: युवक ने रानी कमलापति की मूर्ति के सामने अश्लील वीडियो बनाया, रासुका लगाने की मांग

Sun, 15 Sep 2024 11:22 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 15 Sep 2024 11:22 PM IST
सार

सांसद आलोक शर्मा एवं हिंदू संगठनों द्वारा 16 सितंबर को प्रातः 10 बजे पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर दोषी युवक के खिलाफ रासुका लगाकर कड़ी कार्यवाही करने की मांग करेंगे ताकि इस तरह के समाज में वैमनस्यता फैलाने वाले कृत्यों की पुनरावृत्ति न हो सके।

विज्ञापन
MP News: Young man made obscene video in front of the statue of Queen Kamalapati, demand to impose Rasuka
भोपाल में स्थापति रानी कमलापति की मूर्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भोपाल के छोटे तालाब पर स्थित रानी कमलापति की मूर्ति के सामने खड़े होकर एक युवक द्वारा अश्लील वीडियो बनाने पर संज्ञान लिया है। शर्मा ने बताया कि भोपाल में राजा भोज और रानी कमलापति का गौरवशाली इतिहास रहा है। इस मामले में वे सोमवार को पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर आरोपी युवक पर रासुका की कार्रवाई करने की मांग करेंगे। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि आलोक शर्मा के महापौर रहते हुए भोपाल में रानी कमलापति की प्रतिष्ठा को स्थापित करने के लिए उनकी मूर्ति स्थापित कराई थी। रानी कमलापति ने छोटा तालाब के ऊपर जौहर किया था उस स्थान पर उनकी विशाल प्रतिमा लगाई गई है और उनके नाम से ब्रिज का निर्माण कराया गया है। परंतु रविवार को एक बदमाश युवक ने मूर्ति के सामने अश्लील हरकत करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है, जो कि बहुत ही आपत्तिजनक है।
विज्ञापन


सांसद आलोक शर्मा एवं हिंदू संगठनों द्वारा 16 सितंबर को प्रातः 10 बजे पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर दोषी युवक के खिलाफ रासुका लगाकर कड़ी कार्यवाही करने की मांग करेंगे ताकि इस तरह के समाज में वैमनस्यता फैलाने वाले कृत्यों की पुनरावृत्ति न हो सके। शर्मा ने कहा कि यह कृत्य संपूर्ण समाज और राष्ट्र का अपमान है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed