फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Women power got a place on the stage with PM, women arrived wearing sindoori saris, slogans of Modi-M

MP News: PM के साथ मंच पर नारी शक्तियों को जगह, सिंदूरी साड़ी पहन पहुंची महिलाएं, गूंजे मोदी-मोदी के नारे

Sat, 31 May 2025 08:43 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Sat, 31 May 2025 08:43 PM IST
सार

लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती पर आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन कार्यक्रम में मंच संचालन से लेकर सुरक्षा तक की पूरी व्यवस्था महिला नेतृत्व ने संभाली। प्रधानमंत्री के साथ मंच पर प्रदेश सरकार की पांच महिला मंत्री, एक केंद्रीय मंत्री और भोपाल महापौर को जगह दी गई। 

विज्ञापन
MP News: Women power got a place on the stage with PM, women arrived wearing sindoori saris, slogans of Modi-M
पीएम के साथ मंच पर सात नारी शक्तियों को जगह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के जंबूरी मैदान में लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती पर आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन का 'ऑपरेशन सिंदूर' थीम के तहत भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम की सुरक्षा, मंच प्रबंधन और स्वागत‐अभिनंदन की जिम्मेदारी महिलाओं के हाथों में सौंपी गई थी। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में नारी शक्ति की अलग चमक दिखाई दे रही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच पर सात नारी शक्तियों को जगह दी गई। इनमें पांच प्रदेश सरकार की मंत्री संपतिया उईके, निर्मला भूरिया, प्रतिमा बागरी, राधा सिंह और कृष्णा गौर थीं। वहीं, केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर और भोपाल की महापौर मालती राय भी मौजूद थीं। प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधन में कहा कि यह दृश्य दिखाता है कि जब हम महिलाओं को सशक्त बनाते हैं, तो पूरा समाज संगठित, स्वच्छ और सुरक्षित बनता है। तुममें अहिल्याबाई का साहस दिख रहा है, राष्ट्र की शक्ति बनकर उभरो। 
विज्ञापन


देवी अहिल्या बन पहुंची बच्ची 
भोपाल की दिव्या बोलकर जंबूरी मैदान के कार्यक्रम में देवी अहिल्या की वेशभूषा में पहुंची। उन्होंने मराठी परिधान के साथ हाथ में शिवलिंग पकड़ा था। माथे पर परंपरागत चंदन लगाया था। यही वह दृश्य था, जिसने महिला सम्मेलन को और जीवंत कर दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को लेकर कहा कि उन्होंने महिलाओं और बच्चियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। 
विज्ञापन


सिंदूर की कीमत मोदी ने बता दी रे...
कार्यक्रम में महिलाओं ने सिंदूरी साड़ी पहनकर 'नारी शक्ति' का संदेश दिया। उन्होंने हाथों में तिरंगा और सिर पर सिंदूर रंग की ही पगड़ी पहनी हुई थी। महिलाओं में प्रधानमंत्री को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखा। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर गीत 'सिंदूर की कीमत मोदी ने बता दी रे...' गाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed