फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Winter session of MP Assembly to begin on December 1, with four sittings; opposition says government

MP News: एमपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से, चार बैठकें होगी, विपक्ष बोला- सरकार चर्चा से बच रही है

Wed, 29 Oct 2025 04:43 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 29 Oct 2025 04:43 PM IST
सार

मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से शुरू होगा। पांच दिन चलने वाले इस सत्र में चार बैठकें तय की गई हैं, जिस पर विपक्ष ने सरकार पर चर्चा से बचने का आरोप लगाया है।
 

विज्ञापन
MP News: Winter session of MP Assembly to begin on December 1, with four sittings; opposition says government
मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र इस बार पांच दिनों का होगा, लेकिन इसमें सिर्फ चार ही बैठकें प्रस्तावित की गई हैं। विधानसभा सचिवालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। सत्र 1 दिसंबर से आरंभ होकर 5 दिसंबर तक चलेगा, बीच में एक दिन बुधवार को अवकाश रहेगा। सूत्रों के मुताबिक, सत्र के दौरान राज्य सरकार कुछ महत्वपूर्ण विधेयक सदन में पेश करने की तैयारी कर रही है। इनमें वित्तीय प्रावधानों और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े प्रस्ताव शामिल हो सकते हैं। सरकार इस सत्र को “संक्षिप्त लेकिन प्रभावी” बताकर नीति आधारित चर्चाओं पर जोर देने की बात कर रही है। विधानसभा सचिवालय में अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं 4 नवंबर 2025 तथा अशासकीय संकल्पों की सूचनाएं 20 नवंबर 2025 तक प्राप्त की जाएगी। जबकि स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण, नियम 267 - क के अधीन सूचनाएं विधानसभा में 25 नवंबर 2025 से कार्यालय में सुबह 11 बजे शाम 4 तक प्राप्त की जावेंगी। बता दे कि मध्यप्रदेश की सोलहवीं  विधानसभा का यह सप्तम सत्र होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्य प्रदेश स्थापना दिवस: प्रदर्शनी में दिखेगी विकास की गाथा, डिजिटल पोर्टल का लोकार्पण; रंगमंच से सजेगी महफिल
विज्ञापन


विपक्ष उठाएगा कानून व्यवस्था और किसानों के मुद्दे 
वहीं, विपक्ष ने चार बैठकें तय किए जाने पर आपत्ति जताई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि सरकार जानबूझकर छोटा सत्र बुला रही है ताकि विपक्ष को सवाल उठाने का अवसर न मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि “सरकार सदन में चर्चा से बचना चाहती है, इसलिए बहस के दिन घटा दिए गए हैं। सिंघार ने यह भी कहा कि किसानों की समस्याएं, बेरोजगारी, जातीय संघर्ष और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दे लगातार सामने आ रहे हैं, जिन्हें विपक्ष सत्र में जोरदार ढंग से उठाएगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार विधानसभा की कार्यवाही के लाइव टेलीकास्ट से परहेज कर रही है, ताकि जनता तक सच्चाई न पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: आज से शुरू होगा ‘गौ संवर्धन अभियान’, डेढ़ साल चलेगा अभियान, उमा का अब गाय संरक्षण पर जोर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed