{"_id":"66d0a014c25767a56e07a076","slug":"mp-news-west-central-railway-will-run-40-special-trains-on-durga-puja-diwali-and-chhath-festival-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पश्चिम मध्य रेल द्वारा दुर्गा पूजा, दिवाली एवं छठ पर्व पर 40 विशेष ट्रेनें चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पश्चिम मध्य रेल द्वारा दुर्गा पूजा, दिवाली एवं छठ पर्व पर 40 विशेष ट्रेनें चलेंगी
Thu, 29 Aug 2024 09:51 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 29 Aug 2024 09:51 PM IST
सार
यात्री इन विशेष ट्रेनों की यात्रा के लिए 30 अगस्त 2024 से किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र या आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से आरक्षण कर सकते हैं। इस विशेष पहल का उद्देश्य त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधाएं प्रदान करना है।
विज्ञापन
भारतीय रेल (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा और बढ़ते यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने विशेष ट्रेन सेवाओं का संचालन करने का निर्णय लिया है। कुल 40 विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। ये विशेष ट्रेनें रीवा, रानी कमलापति, दानापुर और जबलपुर के बीच चलाई जाएंगी। विशेष ट्रेनों में वातानुकूलित श्रेणी, शयनयान श्रेणी, और सामान्य श्रेणी के कोच शामिल होंगे। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन ट्रेनों का विशेष रूप से महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव दिया जाएगा। यात्री इन विशेष ट्रेनों की यात्रा के लिए 30 अगस्त 2024 से किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र या आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से आरक्षण कर सकते हैं। इस विशेष पहल का उद्देश्य त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधाएं प्रदान करना है।
यह स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
रीवा-रानी कमलापति-रीवा सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन (12 सेवाएं)
02190 (रीवा से रानी कमलापति): यह साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 5 अक्टूबर 2024 से 9 नवंबर 2024 तक प्रत्येक शनिवार को दोपहर 12:30 बजे रीवा से प्रस्थान करेगी और उसी दिन रात 21:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। (6 सेवाएं)
02189 (रानी कमलापति से रीवा): यह साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 5 अक्टूबर 2024 से 9 नवंबर 2024 तक प्रत्येक शनिवार को रात 22:15 बजे रानी कमलापति से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 07:20 बजे रीवा पहुंचेगी। (6 सेवाएं)
विज्ञापन
यहा ठहराव: सतना, मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना, और विदिशा।
रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (12 सेवाएं)
01661 (रानी कमलापति से दानापुर): यह एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 26 अक्टूबर 2024 से 12 नवंबर 2024 तक प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को दोपहर 14:25 बजे रानी कमलापति से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 08:45 बजे दानापुर पहुंचेगी। (6 सेवाएं)
01662 (दानापुर से रानी कमलापति): यह एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 27 अक्टूबर 2024 से 13 नवंबर 2024 तक प्रत्येक रविवार और बुधवार को सुबह 11:45 बजे दानापुर से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 07:40 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। (6 सेवाएं)
यहा ठहराव: नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, और आरा।
जबलपुर-दानापुर-जबलपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (16 सेवाएं)
01705 (जबलपुर से दानापुर): यह एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 23 अक्टूबर 2024 से 15 नवंबर 2024 तक प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को रात 19:35 बजे जबलपुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 08:45 बजे दानापुर पहुंचेगी। (8 सेवाएं)
01706 (दानापुर से जबलपुर): यह एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 24 अक्टूबर 2024 से 16 नवंबर 2024 तक प्रत्येक गुरुवार और शनिवार को सुबह 11:45 बजे दानापुर से रवाना होगी और अगले दिन मध्य रात्रि 00:10 बजे जबलपुर पहुंचेगी। (8 सेवाएं)
यहां ठहराव: सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, और आरा।