फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Vinoba CM Rise School of Ratlam included in the final of World's Best School Award

MP News: रतलाम का विनोबा सीएम राइज स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कार के फाइनल में शामिल

Thu, 19 Sep 2024 10:11 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 19 Sep 2024 10:11 PM IST
सार


मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित विनोबा सीएम राइज स्कूल ने विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कार 2024 की नवाचार श्रेणी में शीर्ष तीन अंतिम नामों में जगह बना ली है। इस वैश्विक मान्यता के बाद यह स्कूल अब शीर्ष स्थान की दौड़ में शामिल हो गया है।

विज्ञापन
MP News: Vinoba CM Rise School of Ratlam included in the final of World's Best School Award
रतलाम के स्कूल में शिक्षकों को सम्मानित करते मंत्री चैतन्य काश्यप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रतलाम स्थित विनोबा सीएम राइज स्कूल को विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कार 2024 की नवाचार श्रेणी में जगह मिली है। स्कूल अब 10 हजार अमेरिकी डॉलर के पुरस्कार के लिए अंतिम दौड़ में शामिल है। अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा की इस श्रेणी में रतलाम के विनोबा सीएम राइज स्कूल ने अमेरिका, ब्रिटेन, स्पेन, ब्राजील, केन्या, और थाईलैंड जैसे देशों के स्कूलों के साथ प्रतिस्पर्धा की है। लंदन स्थित टी-4 एजुकेशन संस्था द्वारा आयोजित यह पुरस्कार उन स्कूलों को दिया जाता है, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और सामुदायिक प्रभाव का प्रदर्शन किया है। पुरस्कार के लिये इन स्कूलों का मूल्यांकन 3 चरणों वाली प्रक्रिया के माध्यम से किया जाता है, जो एक समीक्षा पैनल से शुरू होकर निर्णायक अकादमी के साथ समाप्त होती है। इस प्रक्रिया में वैश्विक विशेषज्ञ शामिल होते हैं। 
विज्ञापन


ऐसे मिली स्कूल को जगह 
स्कूल लीडर (इन-स्कूल पीएलसी) द्वारा शुरू किए गए व्यावसायिक विकास के लिए वीकली कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। शिक्षक अपने प्रोफेशनल डेवलपमेंट के लिए ऑनलाइन शिक्षण सामग्री का लाभ उठाते हैं और कक्षा के दौरान भी इन सामग्रियों का उपयोग करते हैं। साथ ही शिक्षक अपने बच्चों को सिखाने की प्रक्रिया में जुड़ाव सुनिश्चित करने के लिए माता-पिता के साथ वर्चुअली जुड़ते हैं। कक्षा में प्रतिदिन उपस्थिति को ट्रेक करने के लिए गूगल फॉर्म का उपयोग किया जाता है। स्कूल में गूगल फॉर्म के माध्यम से मासिक मतदान के आधार पर शिक्षकों के लिए संरचित पुरस्कार और मान्यता दी जाती है। शिक्षकों के बीच सकारात्मक कार्य संस्कृति बनाने के लिए नियमित रूप से टीम निर्माण गतिविधियां हो रही हैं।
विज्ञापन


विनोबा सीएम राइज स्कूल का सफर
1991 में रतलाम की शहरी झुग्गियों में स्थापित इस स्कूल ने अपनी शुरुआती चुनौतियों के बावजूद, नवाचारी प्रक्रियाओं और सामुदायिक जुड़ाव के माध्यम से आज यह मुकाम हासिल किया है। स्कूल लीडरशिप, शिक्षकों के अथक प्रयास और स्कूल शिक्षा विभाग के समर्थन ने इसे संभव बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सीएम बोले- गर्व का विषय  
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज सभी मध्य प्रदेश वासियों के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि रतलाम जिले के विनोबा सीएम राइज स्कूल ने विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कार 2024 की नवाचार श्रेणी में तीन फाइनलिस्ट में अपनी जगह बनाई है। हमें पूर्ण विश्वास है कि यह स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल के रूप में अपनी जगह बनाएगा। उन्होंने कहा कि मैं विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं स्कूल शिक्षा की पूरी टीम को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। मध्य प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए इस प्रकार की दूरदर्शी पहलों को सदैव क्रियाशील बनाए रखने के लिए कृत संकल्पित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed