फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Vikram Ahake's U-turn in Chhindwara, said - BJP was feeling suffocated, make Nakulnath victorious

MP News: 18 दिन में पलट गए छिंदवाड़ा में मेयर विक्रम अहाके, मतदान के दिन की नकुलनाथ को जिताने की अपील

Fri, 19 Apr 2024 05:30 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 19 Apr 2024 05:30 PM IST
सार

18 दिन पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले छिंदवाड़ा के महापौर विक्रम अहाके ने यू-टर्न लेकर कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ को जिताने की अपील की। अहाके ने मतदान के दिन शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस अपील के साथ वीडियो जारी किया।

विज्ञापन
MP News: Vikram Ahake's U-turn in Chhindwara, said - BJP was feeling suffocated, make Nakulnath victorious
विक्रम अहाके और कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में पहले चरण की छह सीटों पर मतदान के दिन छिंदवाड़ा की हॉट सीट पर बड़ा उलटफेर देखने को मिला। 18 दिन पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले छिंदवाड़ा के महापौर विक्रम अहाके ने यू-टर्न लेकर कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ को जिताने की अपील की। अहाके ने मतदान के दिन शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस अपील के साथ वीडियो जारी किया।
विज्ञापन


वीडियो में अहाके ने कहा कि 'मैं बिना किसी डर और दबाव के एक महत्वपूर्ण बात रखने जा रहा हूं। भाजपा का नाम लिए बिना अहाके ने कहा कि कुछ दिन पूर्व मैंने किसी राजनीतिक दल को ज्वाइन किया था। उस दिन से ही मेरे अंदर एक घुटन महसूस हो रही थी। मुझे लग रहा था कि विक्रम तुम गलत कर रहे हो। तुम उस इंसान के साथ गलत कर रहे हो, जिस इंसान ने छिंदवाड़ा का विकास किया है। लोगों के दुख: दर्द में मदद की है। जो छिंदवाड़ा में शिक्षा, इलाज या विकास की बात हो हमेशा मदद करते आए हैं। अहाके ने कहा कि राजनीति करने के अवसर बहुत आएंगे। भविष्य में मेरे साथ क्या होगा मुझे उसका अंदाजा नहीं है, लेकिन आज मैं अपने नेता कमलनाथ और नकुलनाथ के साथ खड़ा नहीं हुआ तो अपने आप को माफ नहीं कर पाऊंगा। उन्होंने मुझे भी आगे बढ़ाया है। अहाके ने छिंदवाड़ा की जनता से अपील करते हुए कहा कि नकुलनाथ जी को कांग्रेस के निशान पर बटन दबाकर विजयी बनाएं।
विज्ञापन


18 दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे
बता दें, विक्रम अहाके ने भोपाल में 1 अप्रैल को ही भाजपा की सदस्यता ली थी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कमलनाथ के करीबी विक्रम को पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। महापौर विक्रम अहाके के साथ छिंदवाड़ा नगर निगम जल विभाग सभापति प्रमोद शर्मा, अनुसूचित जाति विभाग जिला अध्यक्ष सिद्धांत थनेसर, पूर्व एनएसयूआई जिला अध्यक्ष आशीष साहू, पूर्व एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष धीरज राऊत, पूर्व एनएसयूआई जिला कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य उपाध्याय, पूर्व एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष सुमित दुबे भी भाजपा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमलनाथ ने लड़वाया था मेयर का चुनाव
विक्रम अहाके को कमलनाथ ने ही छिंदवाड़ा से मेयर का चुनाव लड़वाया था। विक्रम की जीत की तारीफ राहुल गांधी ने भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed