फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Veera Rana will remain the Chief Secretary, Central Government approved extension of service for 6 mo

MP News: वीरा राणा ही बनी रहेगी मुख्य सचिव, केंद्र सरकार ने 6 माह सेवा विस्तार को दी मंजूरी

Fri, 15 Mar 2024 07:11 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 15 Mar 2024 07:11 PM IST
सार


मुख्य सचिव वीरा राणा को केंद्र सरकार से छह माह का सेवा विस्तार मिल गया है। उनको 31 मार्च को सेवानिवृत्त होना था। इसके आदेश शुक्रवार को जारी हो गए। 
 

विज्ञापन
MP News: Veera Rana will remain the Chief Secretary, Central Government approved extension of service for 6 mo
वीरा राणा - फोटो : social media

विस्तार

मध्य प्रदेश की 1988 बैंच की अधिकारी वीरा राणा को मुख्य सचिव के पद पर सेवा विस्तार मिल गया है। वे 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने वाली थीं। अब वे 30 सितंबर 2024 तक तक सीएस के पद पर बनी रहेंगी। केंद्र सरकार ने उनके छह माह सेवा विस्तार को मंजूरी के आदेश जारी कर दिए। अब लोकसभा चुनाव वीरा राणा के कार्यकाल में ही होगा। विधानसभा चुनाव भी मतगणना भी उनके द्वारा ही कराई गई थी।  बता दें मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस की सेवा विस्तार की समयसीमा विधानसभा चुनाव के बाद खत्म हो गई थी। इसके बाद चुनाव आयोग ने वरिष्ठता के आधार पर वीरा राणा को सीएस का प्रभार दिया था। इसके बाद सरकार ने उनको पूर्णकालिक मुख्य सचिव नियुक्त कर दिया था।
विज्ञापन


वीरा राणा 6वीं सीएस जिन्हें मिला सेवा विस्तार 
प्रदेश सरकार में अब तक वीरा राणा को मिलाकर 6 मुख्य सचिव को सेवा विस्तार मिल चुका है। वीरा राणा के पहले इकबाल सिंह बैंस को दो बार सेवा विस्तार मिला। बैंस को  1 दिसंबर 2022 से 31 मई 2023 तक  और दूसरी बार 1 जून 2023 से 30 नवंबर 2023 तक सेवा विस्तार मिला। इसके पहले बीपी सिंह - 1 जुलाई से 31 दिसंबर 2018 तक, आर परशुराम - 2012-13 में 6 माह, हरीश खन्ना - 1989- 90 में 4 माह और आरपी कपूर को 1990-91 में 6 माह का सेवा विस्तार मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed