फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: VD Sharma targeted Congress, said - Appeasement is in the blood of Congress, patriotism is in our blo

MP News: वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- कांग्रेस के खून में तुष्टिकरण, हमारे खून में देशभक्ति

Fri, 30 Aug 2024 07:52 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 30 Aug 2024 07:52 PM IST
सार


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बंगाल की बेटी पर हुई निर्ममता और हिमाचल, तेलंगाना, कर्नाटक सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ आंदोलन करना चाहिए। 

विज्ञापन
MP News: VD Sharma targeted Congress, said - Appeasement is in the blood of Congress, patriotism is in our blo
वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की विकासशील सरकार की उपलब्धियों से कांग्रेस बौखला गई है और नकारात्मक राजनीति में लिप्त है। शर्मा ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस का हाथ हमेशा आपराधिक तत्वों के साथ रहा है। उन्होंने कांग्रेस से पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में सरकारों की वादाखिलाफी के खिलाफ आंदोलन करने की मांग की।
विज्ञापन


भाजपा सरकार की उपलब्धियों से कांग्रेस में बौखलाहट
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार ने कड़े निर्णय और अथक परिश्रम से कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। यह कांग्रेस को रास नहीं आ रहा और इसी कारण वह नकारात्मक और छल कपट की राजनीति कर रही है। उन्होंने कटनी के मामले का उदाहरण देते हुए कहा कि जब भी कोई घटना सामने आती है, सरकार तुरंत कार्रवाई करती है, जबकि कांग्रेस तुष्टिकरण और जातिवादी विद्वेष की राजनीति से बाज नहीं आती।
विज्ञापन


कांग्रेस को अन्य राज्यों में करना चाहिए आंदोलन
शर्मा ने कहा कि अगर कांग्रेस को आंदोलन करना है, तो उसे पश्चिम बंगाल में दुष्कर्म पीड़िता के साथ हुई निर्ममता, हिमाचल प्रदेश में सरकार की वादा खिलाफी, तेलंगाना में महंगाई और कर्नाटक में बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता बंगाल की घटना पर चुप रहते हैं, जबकि उनकी तुष्टिकरण की राजनीति अन्य जगहों पर सक्रिय रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य प्रदेश रहेगा शांति का टापू
शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, और सबका प्रयास" के मूल मंत्र के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने त्रिपुरा और केरल में आई बाढ़ में भी मदद पहुंचाई है, क्योंकि भाजपा के खून में देशभक्ति है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में शांति का माहौल कायम रहेगा और किसी भी कीमत पर मध्य प्रदेश का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed