फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: VD Sharma said - People of Delhi, troubled by corruption and loot of AAP-DA government, are ready to

MP News:वीडी शर्मा बोले-आप-दा सरकार के भ्रष्टाचार और लूट से त्रस्त दिल्ली की जनता सबक सिखाने को तैयार

Sun, 02 Feb 2025 07:02 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 02 Feb 2025 07:02 PM IST
सार

दिल्ली विधानसभा चुनाव का प्रचार थमन के एक दिन पहले मध्य प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। शर्मा ने कहा कि आप-दा सरकार के भ्रष्टाचार और लूट से त्रस्त दिल्ली की जनता उनको सबक सिखाने को तैयार है। 

विज्ञापन
MP News: VD Sharma said - People of Delhi, troubled by corruption and loot of AAP-DA government, are ready to
दिल्ली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा प्रचार करते - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पांच फरवरी को मतदान होगा। सोमवार को चुनाव प्रचार थमने के एक दिन पहले रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। शर्मा ने दिल्ली के मटियाला विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी संदीप सहरावत के समर्थन में द्वारका-ए मंडल में शक्ति केंद्र प्रभारी व बूथ अध्यक्षों की बैठक एवं घर-घर जनंसपर्क कर भाजपा प्रत्याशी को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने की अपील की। शर्मा ने दो दर्जन से अधिक कॉलोनियों में घर-घर संपर्क कर कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार आपदा बनकर आई है। जिस तरह आपदा आने पर लोगों को बिजली, पानी, सड़क, समुचित इलाज और अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ता है, उसी तरह से दिल्ली की केजरीवाल की सरकार ने भी जनता को परेशान करके रखा है। आप-दा की सरकार से त्रस्त दिल्ली की जनता इस बार सबक सिखाने को तैयार है। भाजपा शासित राज्य विकास में कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं, वहीं केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली की सरकार भ्रष्टाचार में रिकॉर्ड बना रही है।  
विज्ञापन


दिल्ली की जनता भाजपा को सेवा का मौका देने का मन बना चुकी है
शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की इस आप-दा सरकार को दिल्ली की जनता हटाने का मन बना चुकी है। दिल्ली की जनता ने केजरीवाल के झूठ के झांसे में आकर वोट दे दिया था, लेकिन अब वही जनता खुद को असहाय महसूस कर रही है। दिल्ली की जनता इस विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक बहुमत से सरकार बनाने के लिए तैयार है। आप सभी भाजपा को अपना आशीर्वाद देकर दिल्ली के विकास को गति देने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि केजरीवाल दिल्ली के विकास को अवरूद्ध करने के साथ भ्रष्टाचार के नित नए रिकॉर्ड कायम कर रहे हैं। आप सभी इस भ्रष्टाचार वाली आप-दा सरकार को हटाकर सुशासन और विकासवादी भाजपा की सरकार बनाएं। 
विज्ञापन


जनता अपने और दिल्ली के स्वर्णिम भविष्य के लिए भाजपा को आशीर्वाद दें
शर्मा ने युवाओं से संवाद और शक्ति केंद्र प्रभारी व बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता समझदार है, वह भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी आम आदमी पार्टी की सरकार को हटाने के लिए तैयार है। दिल्ली की जनता अपने और राज्य के स्वर्णिम भविष्य के लिए भाजपा को आशीर्वाद दे रही है। यहां की जनता का उत्साह बता रहा है कि दिल्ली में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। युवा भारत के भाग्य विधाता हैं, वे अपने और दिल्ली के भविष्य के लिए भाजपा को वोट दें। भाजपा दिल्ली में सुशासन और विकास की गंगा बहाने के लिए कार्य करेगी। शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें अथक मेहनत व परिश्रम कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के कल्याणकारी कार्य जनता को बताएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed